{"_id":"6a774de449038a234a051d8d","slug":"traffic-diversions-implemented-for-nagar-parikrama-in-agra-2026-08-08","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"आगरा में शाम से ट्रैफिक डायवर्जन शुरू: भारी वाहनों की नो एंट्री, हाईवे से नहीं गुजरेंगे; घाटों पर बैरिकेडिंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आगरा में शाम से ट्रैफिक डायवर्जन शुरू: भारी वाहनों की नो एंट्री, हाईवे से नहीं गुजरेंगे; घाटों पर बैरिकेडिंग
Sun, 09 Aug 2026 06:51 AM IST
Arun Parashar
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Published by: Arun Parashar
Updated Sun, 09 Aug 2026 06:51 AM IST
सार
सावन के दूसरे सोमवार को लगने वाले बल्केश्वर मेला और नगर परिक्रमा को लेकर आगरा की ट्रैफिक व्यवस्था में बदलाव किया गया है। रविवार शाम से डावर्जन लागू हो जाएगा। शहर में भारी वाहनों की नो एंट्री रहेगी। इसके साथ ही श्रद्धालुओं की सुरक्षा को लेकर यमुना घाटों पर भी बैरिकेडिंग की गई है।
विज्ञापन
police demo
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
आगरा के बल्केश्वर मेला और परिक्रमा को देखते हुए ट्रैफिक पुलिस ने रविवार शाम चार बजे से शहर में नो एंट्री लागू की है। कोई भारी वाहन शहर में प्रवेश नहीं करेगा और हाईवे पर भी नहीं चलेगा। ट्रैफिक डायवर्जन व्यवस्था शाम चार बजे से शुरू होकर सोमवार को परिक्रमा समाप्त होने तक लागू रहेगी। बल्केश्वर मंदिर से राजेश्वर मंदिर, मन:कामेश्वर, रावली महादेव होते हुए पृथ्वीनाथ मंदिर और कैलाश मंदिर के बाद वनखंडी महादेव मंदिर पर भक्त जलाभिषेक करने के लिए निकलेंगे।
इस वजह से दिल्ली से आगरा आने वाले भारी वाहनों को मथुरा के टाउनशिप चौराहे से गोकुल बैराज और उत्तरी बाईपास की ओर डायवर्ट किया जाएगा। हाथरस से आने वाले भारी वाहनों को सिकंदराराऊ या मथुरा की ओर भेजा जाएगा। एनएच-19 पर रुनकता से कुबेरपुर कट के बीच भारी वाहनों का आवागमन प्रतिबंधित रहेगा। रोहता नहर, रुनकता, कुबेरपुर, एत्माद्दौला, खंदौली, रामबाग, तोरा चौकी समेत अन्य प्रवेश मार्गों से भारी वाहनों को शहर में प्रवेश नहीं दिया जाएगा। टेढ़ी बगिया-रामबाग और टेढ़ी बगिया से जलेसर-हाथरस मार्ग पर भी भारी वाहनों का आवागमन प्रतिबंधित रहेगा। मंदिर मार्गों पर वाहन नहीं चलेंगे।

Trending Videos
घाटों पर बैरिकेडिंग, पंडाल में मिलेगी चाय
नगर निगम ने कैलाश और बल्केश्वर मंदिर स्थित पार्वती घाट पर नदी किनारे बल्लियों से बैरिकेडिंग कराई है। परिक्रमार्थियों पर पुष्प वर्षा के साथ नगर निगम पंडाल लगाएगा, जहां विश्राम के साथ चाय उपलब्ध रहेगी। नगर आयुक्त संतोष कुमार ने बताया कि परिक्रमा मार्ग के लिए अलग से सफाईकर्मी तैनात रहेंगे। मंदिरों के पास डस्टबिन रखवाए गए हैं। पूजा सामग्री नदी और सड़क पर न फेंकें, इसलिए अर्पण कलश रखवाए हैं। बल्केश्वर मंदिर के पास मेयर हेमलता दिवाकर के साथ नगर आयुक्त परिक्रमार्थियों पर फूलों की वर्षा करेंगे।

फूलों की वर्षा नहीं, सुविधाएं दीजिए
फूल बरसाइये, लेकिन परिक्रमार्थियों की दुश्वारियां तो दूर कराइये। 21 जुलाई को लाइट, गड्ढे, सफाई के लिए पत्र दिया था। ऐन मौके पर आधा-अधूरा काम होगा। जो सीसी डाली है, वह बारिश होने से उखड़ गई। -मुरारी लाल गोयल, पार्षद, बल्केश्वर