फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   traffic diversions due to BJP rally in agra

आज 12 से चार बजे तक जरूरी काम होने पर ही घर से निकलें, यातायात व्यवस्था में किया गया परिवर्तन

Thu, 23 Jan 2020 10:42 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Thu, 23 Jan 2020 10:42 AM IST
विज्ञापन
traffic diversions due to BJP rally in agra
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
आगरा में अगर कोई जरूरी काम हो तो बात अलग है, वरना आज दोपहर 12 से चार बजे तक आप घर से निकलने से बचें। दरअसल, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कोठी मीना बाजार की रैली में आने और वापस जाने तक के लिए एमजी रोड पर सेंटजोंस से कलक्ट्रेट तक आम लोगों के वाहनों का आवागमन प्रतिबंधित रहेगा। 
विज्ञापन


इन्हें परिवर्तित मार्गों से जाना होगा। ऐसे में शहर में ट्रैफिक जाम लग सकता है, आप इसमें फंस सकते हैं। सीएम और नड्डा के आने का कार्यक्रम दोपहर 12:40 बजे का है। दोनों रैली के बाद 2:40 बजे वापस जाएंगे। 
विज्ञापन


इसके बाद भी ट्रैफिक की स्थिति सामान्य होने में एक से डेढ़ घंटा लग ही जाएगा। हाईवे पर भारी वाहनों से लेकर बसों को भी रूट डायवर्ट करके निकाला जाएगा। टाटा गेट से कोठी मीना बाजार तक मार्ग पर वाहन नहीं चलेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

यह रहेगा परिवर्तित मार्ग

- जयपुर, फतेहपुर सीकरी की तरफ से आने वाले भारी वाहन दक्षिणी बाईपास होकर मथुरा की तरफ जाएंगे।
- कानपुर की तरफ से जाने वाले भारी वाहन दक्षिणी बाईपास होकर ककुआ से रोहता, एकता चौकी, तोरा चौकी, फतेहाबाद रोड, रमाडा, रिंग रोड, यमुना एक्सप्रेस वे होकर जाएंगे।
- ग्वालियर की तरफ से आने वाले भारी वाहन ककुआ से दक्षिणी बाईपास से जयपुर और रैपुरा जाट से मथुरा, नई दिल्ली, की तरफ जाएंगे। कानपुर, लखनऊ की तरफ जाने वाले वाहन एककता चौकी, तोरा चौकी, रमाडा, रिंग रोड होकर जाएंगे।
- फतेहपुर सीकरी, जयपुर जाने वाले पर्यटक ों के वाहनों को पीडब्ल्यूडी चौराहा, खेरिया मोड़, मलपुरा नहर होते हुए पथौली, किरावली होकर निकाला जाएगा।
- एमजी रोड, सुभाष पार्क से बोदला, लोहामंडी की तरफ जाने वाले वाहन सुभाष पार्क से कोठी मीना बाजार नहीं जा सकेंगे। ऐसे वाहन सेंट जोंस चौराहे से तोता का ताल होते हुए जाएंगे।
- वायु विहार तिराहा, पृथ्वीनाथ फाटक, शंकरगढ़ की पुलिया, रामनगर की पुलिया से कोठी मीना बाजार तक रैली के दौरान वाहन प्रतिबंधित रहेंगे।

शहर के अंदर डायवर्जन

- एमजी रोड पर पीडब्ल्यूडी चौराहे से भगवान टाकीज तक नगर निगम और रोडवेज की बसें, दूध व पेट्रोल टैंकर सुबह दस बजे से कार्यक्रम समाप्ति तक प्रतिबंधित रहेंगे। इस दौरान वैकल्पिक मार्ग के रूप में वाटर वर्क्स चौराहे से होकर यमुना किनारा रोड होते हुए जाएंगे।
-  वायु विहार तिराहा से टाटा गेट, पृथ्वीनाथ फाटक की तरफ नहीं जाने दिया जाएगा। वाहन अमरपुरा, बोदला होकर जाएगा।
- पृथ्वीनाथ फाटक से शंकर गढ़ की पुलिया, रामनगर, साकेत तिराहा होकर कोठी मीना बाजार आने वाला मार्ग पूर्ण रूप से प्रतिबंधित रहेगा।
- पांडव नगर से किसी भी प्रकार के वाहन को कोठी मीना बाजार की तरफ नहीं आने दिया जाएगा।
-  शाहगंज, सीओडी चौराहे की तरफ किसी भी प्रकार के वाहन को कोठी मीना बाजार की तरफ नहीं आने दिया जाएगा।
-  भोगीपुरा से पृथ्वीनाथ फाटक की तरफ कोई भी वाहन नहीं आने दिया जाएगा।
- मदिया कटरा से चार पहिया वाहन और सिरकी मंडी से कोठी मीना बाजार की तरफ किसी प्रकार का वाहन प्रतिबंधित रहेगा।
-  पंचकुइयां चौराहे से वीआईपी कार को छोड़कर सभी प्रकार के वाहन प्रतिबंधित रहेेंगे।
- सोरों कटरा स्थित स्पीड कलर लैब से कोई भी वाहन कोठी मीना बाजार की तरफ नहीं जाएंगे।
-  गरिमा हास्पिटल की तरफ से कोई भी वाहन कोठी मीना बाजार की तरफ नहीं जाएंगा।
- मुख्यमंत्री के एयरपोर्ट आने से लेकर वापस जाने तक कलक्ट्रेट चौराहे से सेंट जोंस तक सभी प्रहार के वाहनों का आवागमन बंद रहेगा। इस दौरान नगर बस और अन्य वाहन यमुना किनारा मार्ग से निकलेंगे।
- शहर क्षेत्र के अंदर भारी वाहनों का प्रवेश सुबह आठ बजे से कार्यक्रम समाप्ति तक पूर्णत: प्रतिबंधित रहेगा।

ये रहेंगे पार्किंग स्थल

कोठी मीना बाजार - वीवीआईपी
- जीआईसी मैदान - एटा, मैनपुरी, फिरोजाबाद, हाथरस, अलीगढ़ रोड से आने वाली बसों को खड़ा किया जाएगा।
- आगरा कॉलेज मैदान - एटा, मैनपुरी, फिरोजाबाद, हाथरस, अलीगढ़ रोड से आने वाले बस और ट्रैक्टर खड़े होंगे।.भगवान टाकीज की ओर से आने वाली बस और कारें भी  खड़ी होंगी।
-  पांडव नगर पार्किंग - फतेहपुर सीकरी से आने वाले वाहन खड़े होंगे।
-  सेंट जोंस कालेज - वैकल्पिक मार्ग पार्किंग स्थल।
- जीआईसी/छात्रावास मैदान - एमजी रोड, सुभाष पार्क, पंचकुईयां से आने वाले वाहन खड़े होंगे।
- तहसील रोड - कलक्ट्रेट तिराहा से आने वाले वाहनों को प्रवेश दिया जाएगा।
- ईदगाह रेलवे स्टेशन पार्किंग - कलक्ट्रेट, मॉल रोड से आने वाले वाहनों को प्रवेश।
- बैप्टिस्ट स्कूल - बाह, फतेहाबाद, एटा, जलेसर से क्लब चौराहा, पुरानी मंडी, फूल सैय्यद होते हुए आने वाले वाहनों को प्रवेश।

यमुना किनारा होकर आएंगी बसें
भारी वाहनों के डायवर्जन के दौरान शहर के अंदर आने वाली टूरिस्ट बसें, रोडवेज बसों का आवागमन यमुना किनारा होकर शहर क्षेत्र में होता रहेगा। मथुरा, जयपुर की तरफ से आने वाली टूरिस्ट बसें रोहता नहर से सदर होते हुए शहर क्षेत्र में होकर जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed