फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Traffic Chaos on MG Road: Metro Barricades and E-Rickshaws Turn Agra Into a Two-Hour Gridlock

Agra News: रोक के बाद भी एमजी रोड पर दाैड़े ई-रिक्शा और ऑटो, दो घंटे जाम; रेंग-रेंग कर चला ट्रैफिक

Wed, 12 Nov 2025 09:42 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Wed, 12 Nov 2025 09:42 AM IST
सार

आगरा के हरीपर्वत तक मेट्रो की बैरिकेडिंग से भी समस्या बढ़ी है। वहीं ई-रिक्शा और ऑटो इस रोड पर चलाने से रोक है, इसके बाद भी ये धड़ल्ले से दौड़ रहे हैं। 

विज्ञापन
Traffic Chaos on MG Road: Metro Barricades and E-Rickshaws Turn Agra Into a Two-Hour Gridlock
एमजी रोड जाम - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

आगरा के एमजी रोड पर मंगलवार को सूरसदन से नालबंद चाैराहे तक दो घंटे ट्रैफिक रेंग-रेंगकर चला। रोक के बाद भी ई-रिक्शा और ऑटो के दाैड़ने से स्कूलाें में छुट्टी के समय जाम लग गया। वहीं मेट्रो की बैरिकेडिंग सेंट जोंस रेलवे पुल से आगे हरीपर्वत चाैराहे तक लगाए जाने से समस्या बढ़ गई। पुलिसकर्मी वाहनों को निकलवा रहे थे, लेकिन उससे कोई फायदा नहीं हुआ। जाम में स्कूली वाहन से लेकर मरीजों को लेकर जा रहीं एंबुलेंस भी फंस गईं। सायरन बजाने पर भी उन्हें रास्ता नहीं मिला।
विज्ञापन


दोपहर करीब दो बजे एमजी रोड पर स्कूलों की छुट्टी होने के बाद वाहनों का निकलना शुरू हो गया। वहीं छात्र-छात्राओं को अभिभावक भी अपने वाहनों से ले जा रहे थे। इससे मार्ग पर वाहनों का दबाव बढ़ गया। वहीं रोक के बावजूद ई-रिक्शा और ऑटो भी चल रहे थे। इससे ट्रैफिक धीमा हो गया। पांच मिनट का रास्ता तय करने में आधे घंटे का समय लगा। सूरसदन से लेकर नालंबद चाैराहे तक यही हाल रहा। हरीपर्वत, सेंट जोंस, राजामंडी, नालबंद पर पुलिसकर्मी वाहनों को निकालने की कोशिश में लगे रहे। दो घंटे बाद शाम चार बजे तक यातायात में सुधार हुआ।
विज्ञापन



लिंक मार्ग पर भी फंस गए वाहन
दोपहर में 3:15 बजे स्पीड कलर लैब चौराहे पर एक साथ चारों तरफ से वाहन आने की वजह से जाम लग गया। कई एंबुलेंस फंस गईं। सूरसदन तक लाइन लग गई। लोगों ने वाहनों को स्पीड कलर लैब के सामने बाग फरजाना से मदिया कटरा की तरफ निकालना शुरू कर दिया। इससे इस मार्ग पर भी लोग फंस गए। इस रास्ते पर पुलिस भी नहीं थी। इससे दिक्कत का सामना करना पड़ा। दूसरी ओर संजय प्लेस में भी जाम लगा। सूरसदन से पालीवाल पार्क तक भी ट्रैफिक व्यवस्था ध्वस्त नजर आई।
विज्ञापन
विज्ञापन



बैरिकेडिंग से संकरा हुआ रास्ता
एमजी रोड पर मेट्रो का निर्माण कार्य चल रहा है। सेंट जोंस स्थित रेलवे पुल से लेकर हरीपर्वत चाैराहे तक सोमवार रात को बैरिकेडिंग कर दी गई। इससे थाना हरीपर्वत के सामने सड़क पर रास्ता संकरा हो गया। इससे जब भी सिटी बस निकलती थी, तो थाने के पास वाहन फंस रहे थे। दोपहर में स्कूलों में छुट्टी के समय पुलिसकर्मी तैनात किए गए। वह चाैराहे से आगे बसों को खड़ा करा रहे थे।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed