{"_id":"6814acd491c1f3396c083104","slug":"traders-protested-against-the-pahalgam-attack-by-keeping-the-market-closed-agra-news-c-163-1-sagr1016-133033-2025-05-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: व्यापारियों ने बाजार बंद रख जताया पहलगाम हमले का विरोध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: व्यापारियों ने बाजार बंद रख जताया पहलगाम हमले का विरोध
Fri, 02 May 2025 05:00 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Updated Fri, 02 May 2025 05:00 PM IST
विज्ञापन
अवागढ़ में पहलगाम घटना के विरोध में जुलूस निकालते हुए व्यापारी।
- फोटो : अवागढ़ में पहलगाम घटना के विरोध में जुलूस निकालते हुए व्यापारी।
एटा। अवागढ़ में शुक्रवार को व्यापारियों ने दोपहर 1 बजे तक बाजार बंद रखकर पहलगाम हमले का विरोध जताया। जुलूस निकालकर पाकिस्तान के खिलाफ नारेबाजी की और आतंकवाद का पुतला जलाया।
उप्र उद्योग व्यापार मंडल ने पहले से ही इसकी घोषणा कर दी थी। शुक्रवार सुबह बाजार बंद रख सभी व्यापारी थाने पर एकत्रित हुए। यहां से आतंकवाद का पुतला लेकर जुलूस शुरू किया गया। व्यापारियों ने हाथों में काली पट्टी बांध रखी थीं। बाजार से घूमते हुए जुलूस चौराहे पर पहुंचा, जहां आतंकवाद का पुतला जलाया गया। प्रदेश संयुक्त महामंत्री डॉ. संजीव कुमार वार्ष्णेय ने कहा कि आतंकवादियों को जड़ से उखाड़ फेंकने के लिए सभी को एक रहना होगा। हिंदुस्तान आतंकवादियों को बिल्कुल सहन नहीं करेगा। सरकार से अनुरोध किया कि आतंकवादियों के साथ पाकिस्तान को भी उड़ा देना चाहिए।
नगर चेयरमैन प्रवेश गोयल, विपिन जैन, शिवकुमार गुप्ता भुल्ला, अनिल चौहान, धमेंद्र पाल सिंह राजू, मनोज गोयल, अन्नी गोयल, रवेंद्र वार्ष्णेय, नितिन गोयल आदि व्यापारी मौजूद रहे।