फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Traders Protest Against Food Safety Rules Submit 15-Point Demand Memorandum

Agra: खाद्य सुरक्षा नियमों में ढील की मांग, व्यापारियों ने किया प्रदर्शन; सीएम योगी के नाम अपर आयुक्त को सौंपा

Wed, 18 Feb 2026 10:13 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Wed, 18 Feb 2026 10:13 AM IST
सार

खाद्य सुरक्षा नियमों में ढील की मांग को  लेकर व्यापारियों ने प्रदर्शन किया। इस दौरान 15 सूत्री मांगों के लिए मुख्यमंत्री के नाम अपर आयुक्त को ज्ञापन सौंपा गया। 

विज्ञापन
Traders Protest Against Food Safety Rules Submit 15-Point Demand Memorandum
व्यापारियों के एक प्रतिनिधिमंडल ने प्रदर्शन किया - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

साईं की तकिया स्थित खाद्य सुरक्षा एवं औषधि विभाग कार्यालय पर मंगलवार को व्यापारियों के एक प्रतिनिधिमंडल ने प्रदर्शन किया। प्रतिनिधिमंडल खाद्य सुरक्षा नियमों से आ रही कठिनाइयों को दूर करने के लिए 15 सूत्रीय मांगों के लिए मुख्यमंत्री के नाम एक ज्ञापन अपर आयुक्त को देने गया था। उनके कार्यालय पर न मिलने से प्रतिनिधिमंडल के सदस्य नाराज हो गए और विभाग के खिलाफ नारेबाजी शुरू कर दी। दो घंटे बाद अधिकारियों के वापस आने पर ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन


आगरा उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के महानगर अध्यक्ष नरेश पांडेय ने बताया कि उन्हें अपर आयुक्त ने मिलने का समय दिया था। लेकिन वह जानबूझकर ऑफिस से गायब हो गए। उन्होंने बताया कि व्यापारियों के लिए खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम की कार्रवाई के चलते व्यवसाय करना कठिन हो गया है।सैंपलिंग के नाम पर उनका शोषण किया जा रहा है।
विज्ञापन


प्रतिनिधिमंडल की प्रमुख मांग थी कि महंगाई को देखते हुए वार्षिक टर्नओवर 12 लाख रुपये बढ़ाकर सीमा 40 लाख रुपये की जाए। लाइसेंस न मिलने पर सजा का प्रावधान समाप्त किया जाए। ऑनलाइन फूड सप्लाई करने वाले डिलीवरी कर्मियों के लिए फूड लाइसेंस को अनिवार्य करें। यदि पैकिंग में कोई कमी पाई जाती है तो सिर्फ पैकिंग करने वाली फर्म या कंपनी को ही दोषी माना जाए। मल्टीनेशनल कंपनियों और फूड सप्लाई चेन की भी नियमित सैंपलिंग की जाए। इस दौरान सुरेश लवानिया, अरुण गुप्ता, कपूर चंद रावत, संजय गुप्ता, निशा चौधरी, संजय गुप्ता, जयदीप सोनकर, राजीव जैन, जगमीत सिंह, आकाश जैन, अनूप वर्मा, धर्मेंद्र वर्मा, कुतुबीन मलिक, वीरेंद्र सिंह व अन्य व्यापारी शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed