फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   trader iPhone found from rickshaw driver in agra

आगरा: हादसे में पार कर दिया कार सवार व्यापारी का आईफोन, रिक्शा चालक के पास मिला

Sat, 25 Jul 2020 12:03 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Sat, 25 Jul 2020 12:03 AM IST
सार

  • आगरा के संजय प्लेस में कार टकराने के दौरान व्यापारी का मोबाइल पार कर लिया गया। पुलिस में मोबाइल गुम होने की शिकायत की। मोबाइल रिकवरी सेल ने जांच की। मोबाइल एक ई-रिक्शा चालक से बरामद हुआ।

विज्ञापन
trader iPhone found from rickshaw driver in agra
mobile phone - फोटो : pexels.com

विस्तार

न्यू आगरा की लॉयर्स कालोनी निवासी व्यापारी शैलेंद्र सिंह चार जून को संजय प्लेस में एक एटीएम से रुपये निकालने आए थे। रास्ते में कार की टक्कर हो गई। हादसे के बाद लोगों की भीड़ जुट गई। वो लोगों से बातचीत कर रहे थे। उनका किसी ने आईफोन पार कर लिया। आईफोन की कीमत तकरीबन 50 हजार रुपये थी। 

विज्ञापन


उन्होंने एसपी सिटी बोत्रे रोहन प्रमोद से शिकायत की। मोबाइल बरामदगी के लिए मोबाइल रिकवरी सेल को लगाया। आईफोन को एक ई-रिक्शा चालक चला रहा था। उसे पुलिस ने पकड़ लिया। उसने बताया कि आईफोन सड़क पर पड़ा मिला था। उसने एक दुकानदार को दिखाया था। उसने उसका लॉक खोल दिया। बाद में रिक्शा चालक को गलती का अहसास हुआ। पुलिस ने उसके खिलाफ कार्रवाई नहीं की। 
विज्ञापन

 

इससे पहले एक और मामला ऐसा ही आया था। गांव मोहम्मदपुर, थाना निबोहरा निवासी चेतराम 31 दिसंबर 2019 को शमसाबाद मंडी आए थे। तभी उनका मोबाइल गुम हो गया। उन्होंने 15 दिन बाद कलक्ट्रेट आकर एसएसपी आफिस में शिकायती पत्र दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उनके पास सिर्फ मोबाइल का नंबर था। रिकवरी सेल ने आईएमईआई नंबर पता किया। इसके बाद मोबाइल की लोकेशन मिल गई। यह सिकंदरा क्षेत्र के मजदूर के पास निकला। पुलिस ने पूछताछ की। उसने बताया कि लॉकडाउन के दौरान सड़क पर मोबाइल पड़ा मिला था।

सात महीने में बरामद किए 250 मोबाइल

पिछले सात महीने में 500 मोबाइल गुम या चोरी हो चुके हैं। इनमें से आधे ही पुलिस बरामद कर सकी है। बाकी कहां गए, यह किसी को नहीं पता? जिन लोगों से मोबाइल बरामद होते हैं, वह यही कहते हैं कि सड़क पर मिला तो किसी से खरीदा था। 

कमला नगर निवासी विशाल वर्मा बीएसएसएन के एसडीओ हैं। उनकी पत्नी 14 फरवरी को प्रतापपुरा आईं थीं। यहां पर बस में बैठ रही थीं। तभी उनका मोबाइल गुम हो गया था। उन्होंने पुलिस से शिकायत की। मोबाइल की कीमत तकरीबन 18 हजार रुपये थी। पुलिस ने जांच की। मोबाइल बरामद हो गया। 

मोबाइल को मैनपुरी के एक दंपती चला रहे थे। वो पुलिस के पास आकर मोबाइल दे गए। उन्होंने बताया कि एक ऑटो से कहीं जा रहे थे। तभी ऑटो चालक ने कहा कि वो काफी गरीब है। लॉकडाउन की वजह से काम नहीं मिल रहा है। परिवार का खर्च चलाना भी मुश्किल हो गया है। बिल और डिब्बा है। मोबाइल को बेचकर घर का खर्च चलाएंगे। दंपती ने 5200 रुपये में मोबाइल ले लिया। उन्हें नहीं पता था कि मोबाइल गुम हुआ है। 

बिक रहे हैं मोबाइल के पार्ट्स  

पुलिस की  मोबाइल रिकवरी सेल का कहना है कि ज्यादातर मोबाइल में लॉक लगा होता है। इसे दुकानदार मैकेनिक खोल देते हैं। मगर, इसके लिए बिल और डिब्बा देखना आवश्यक है। मगर, कुछ दुकानदार अवैध रूप से यह काम कर रहे हैं। मोबाइल का लॉक खोलने के लिए पूरा मोबाइल रीसेट किया जाता है। 

इससे कॉन्टेक्ट चले जाते हैं। सॉफ्टवेयर भी नया डाला जाता है। अधिकतर मोबाइल को चलाया नहीं जाता है। इस वजह से बरामद नहीं हो पाते हैं। कई बार चोरी गए मोबाइल को चोर दुकानदारों को बेचते हैं। वो मोबाइल को आन नहीं करते हैं। उनकी टचस्क्रीन, आईसी, कवर, स्पीकर आदि सामान को बेच देते हैं। इससे अच्छी कीमत मिल जाती है। 

एसपी सिटी बोत्रे रोहन प्रमोद ने कहा कि गुम हुए मोबाइल बरामद करने के लिए रिकवरी सेल को लगाया गया है। अधिकतर मोबाइल बरामद किए जा चुके हैं। अब और मोबाइल भी बरामद किए जाएंगे। मोबाइल मिलने से लोगों को राहत मिलती है। कई लोगों ने सड़क पर मिले मोबाइल का प्रयोग शुरू कर दिया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed