फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Tourists will now be able to see Taj Mahal from Mehtab Bagh and ADA View Point in Agra

अच्छी खबर: खतरे के निशान से नीचे आई यमुना, पर्यटक अब महताब बाग से निहार सकेंगे ताज; 15 दिन से था बंद

Thu, 03 Aug 2023 10:25 AM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला, आगरा
अमर उजाला, आगरा Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Thu, 03 Aug 2023 10:25 AM IST
सार

आगरा में यमुना खतरे के निशान से नीचे आ गई है। अब पर्यटक महताब बाग से ताजमहल को निहार सकेंगे। पानी भरा होने के कारण यह 15 दिन से बंद था। 

विज्ञापन
Tourists will now be able to see Taj Mahal from Mehtab Bagh and ADA View Point in Agra
Flood In Agra: ताजमहल के महताब बाग में घुसा पानी...अब सूख गया है - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के आगरा में महताब बाग व एडीए व्यू पॉइंट से बृहस्पतिवार से पर्यटक ताजमहल को निहार सकेंगे। वहीं 15 दिनों से बंद स्मारक को पर्यटकों के लिए खोलने का बुधवार को भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (एएसआई) ने आदेश जारी कर दिया है। शहर में यमुना खतरे के निशान से नीचे आ गई है। बुधवार को वॉटर वर्क्स पर जलस्तर 494.7 फीट था।

विज्ञापन


यमुना में बाढ़ के कारण नदी किनारे स्थित संरक्षित स्मारकों में पानी भर गया था। एडीए का ताज व्यू पॉइंट भी डूब गया था। 18 जुलाई को एएसआई ने पर्यटकों के लिए महताब बाग को बंद कर दिया था। 15 दिन बाद बृहस्पतिवार से पर्यटकों के लिए महताब बाग खुल जाएगा। उधर, एत्माउद्दौला के पिछले हिस्से में बने 22 कमरों में पानी भरने से सिल्ट जमा हो गई है।
विज्ञापन


यह भी पढ़ेंः- फेसबुक पर दोस्ती, चैटिंग और प्यार: 300 किमी दूर प्रेमी से मिलने पहुंची प्रेमिका...सरेआम पार कर दीं सारी हदें
विज्ञापन
विज्ञापन


बाढ़ नियंत्रण कक्ष की रिपोर्ट के अनुसार गोकुल और ओखला बैराज से पानी का डिस्चार्ज लगातार घट रहा है। वॉटर वर्क्स पर लाल निशान 495 फीट पर है। यमुना 494.7 फीट पर बह रही है। बुधवार शाम 6 बजे की रिपोर्ट के मुताबिक गोकुल बैराज से यमुना में 73 हजार और ओखला बैराज से 18 हजार क्यूसेक डिस्चार्ज हो रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed