फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Tourists visited Taj Mahal for free on first day of World Heritage Week in Agra

Agra: ताजमहल निहारने पहुंचे 35 हजार पर्यटक, मुफ्त में मिला प्रवेश; मुख्य गुंबद में लेना पड़ा टिकट

Mon, 20 Nov 2023 12:00 AM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला, आगरा
अमर उजाला, आगरा Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Mon, 20 Nov 2023 12:00 AM IST
सार

आगरा में ताजमहल निहारने 35 हजार पर्यटक पहुंचे। विश्व धरोहर सप्ताह के पहले दिन मुफ्त में प्रवेश मिला। हालांकि मुख्य गुंबद में टिकट लेना पड़ा। 

विज्ञापन
Tourists visited Taj Mahal for free on first day of World Heritage Week in Agra
Agra: ताजमहल निहारने पहुंचे 35 हजार पर्यटक, मुफ्त में मिला प्रवेश - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के आगरा में विश्व धरोहर सप्ताह के पहले दिन रविवार को करीब 35 हजार पर्यटकों ने मुफ्त में ताजमहल देखा। सुबह से पर्यटकों की भीड़ ताज का दीदार करने पहुंचने लगी। वहीं फतेहपुर सीकरी स्मारक पर कार्यक्रम आयोजित किए गए।

विज्ञापन


स्मारकों के संरक्षण के प्रति जागरूक करने के लिए हर वर्ष भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (एएसआई) की तरफ से विश्व धरोहर सप्ताह मनाया जाता है। शुरूआत रविवार को हुई। पहले दिन सभी स्मारकों पर पर्यटकों का प्रवेश निशुल्क रहता है। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ेंः- सेहत की बात: मच्छर भगाने की एक कॉइल में 100 सिगरेट के बराबर धुआं, पैदा कर रही खांसी, सिरदर्द, आंखों में जलन
विज्ञापन
विज्ञापन


ताजमहल पर हजारों की संख्या में पर्यटक पहुंचे, कई पर्यटकों को निशुल्क होने की जानकारी नहीं थी। जब उनको बिना टिकट प्रवेश मिला, तो खुश हो गए। अपराह्न तीन बजे तक ताजमहल पर भीड़ रही। उसके बाद कम हो गई। इसकी वजह विश्वकप क्रिकेट के फाइनल मैच को माना गया।


आगरा किला, एत्मादउद्दौला, सिकंदरा, फतेहपुर सीकरी में भी पर्यटकों ने स्मारक देखने का आनंद लिया। पुरातत्व विभाग की तरफ से फतेहपुर सीकरी स्मारक पर निबंध और चित्रकला प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता के माध्यम से स्मारक संरक्षण का संदेश दिया गया।

मुख्य मकबरे का टिकट 7469 ने खरीदा

विश्व धरोहर सप्ताह में एक दिन के लिए सभी स्मारकों पर निशुल्क प्रवेश होता है। इसके बाद भी ताजमहल में मुख्य मकबरे पर जाने के लिए पर्यटकों को टिकट लेना पड़ा। वर्ष 2018 से एएसआई की तरफ से मुख्य मकबरे पर जाने के लिए 200 रुपये का टिकट लगाया गया है। उसी के तहत रविवार को 7469 पर्यटकों ने टिकट खरीदा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed