{"_id":"621c4e6d6d0b760f3f67edfc","slug":"tourists-get-free-entry-in-taj-mahal-on-second-day-of-shah-jahan-urs","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"ताजमहल: शाहजहां के उर्स का दूसरा दिन, दोपहर दो बजे से निशुल्क प्रवेश, पर्यटकों की उमड़ी भीड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ताजमहल: शाहजहां के उर्स का दूसरा दिन, दोपहर दो बजे से निशुल्क प्रवेश, पर्यटकों की उमड़ी भीड़
Mon, 28 Feb 2022 09:56 AM IST
मुकेश कुमार
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Mon, 28 Feb 2022 09:56 AM IST
सार
ताजमहल में शाहजहां का तीन दिवसीय उर्स मनाया जा रहा है। आज उर्स का दूसरा दिन है। आज भी पर्यटकों को दोपहर दो बजे से निशुल्क प्रवेश मिल रहा है।
विज्ञापन
ताजमहल में उर्स कमेटी के सदस्य
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
ताजमहल में रविवार को मुगल बादशाह शाहजहां के 367वें उर्स का आगाज मुख्य मकबरे में मजार शरीफ पर गुस्ल की रस्म के साथ किया गया। गुलपोशी के बाद फातिहा और दुआ पढ़ी गई। इसके साथ ही तीन दिवसीय उर्स शुरू हो गया। आज उर्स का दूसरा दिन है।
विज्ञापन
ताजमहल में सोमवार को भी दोपहर दो बजे से उर्स के लिए प्रवेश निशुल्क कर दिया गया है। उर्स कमेटी के सदस्यों के साथ पुरातत्व सर्वेक्षण के अधिकारी दोपहर दो बजे तहखाने के दरवाजे को खोला गया, जहां शाहजहां और मुमताज की असली कब्रें स्थित हैं।
विज्ञापन
उर्स पर खिल उठा ताजमहल: 23 महीने बाद 40 हजार से अधिक सैलानियों ने किया दीदार, व्यवस्थाएं तार-तार
विज्ञापन
कमेटी के सैयद मुनव्वर अली, ताहिरउद्दीन ताहिर, आरिफ तैमूरी, इब्राहीम जैदी, फैज अली शाह, मिर्जा आशिम बेग आदि ने गुस्ल और संदल की रस्मों को अदा करके फातिहा ख्वानी और दुआ की। इस दौरान एएसआई के राजकुमार कपूर समेत अन्य कर्मचारी मौजूद रहे।
आज होगी संदल की रस्म
आज संदल की रस्म अदा की जाएगी। इसमें कब्रों पर चंदन व गुलाब जल का लेप होगा। मंगलवार को समापन पर खुद्दाम-ए-रोजा कमेटी की 1381 मीटर लंबी सतरंगी हिंदुस्तानी चादर पेश की जाएगी। पिछले वर्ष उर्स में 1331 मीटर लंबी चादर चढ़ाई गई थी।उर्स के पहले दिन पर्यटकों की आमद से ताजमहल का जर्रा-जर्रा खिल उठा। 23 माह बाद 40 हजार से अधिक सैलानी ताजमहल पहुंचे तो मुख्य गुंबद तक जाने वाले रास्ते पर पैर रखने को जगह नहीं बची। पर्यटकों की उमड़ी भीड़ से व्यवस्थाएं तार-तार हो गईं। पार्क में पौधे टूट गए।
सैलानियों को ताजमहल के मुख्य गुंबद तक पहुंचने में दो घंटे लग गए। मार्च 2020 में कोरोना संक्रमण के बाद से अब तक ताजमहल पर इतनी बड़ी संख्या में सैलानी नहीं आए हैं। सप्ताहांत में रविवार को शाहजहां के उर्स के पहले दिन सुबह से ही ऑनलाइन बुकिंग शुरू हो गई थी।