{"_id":"5af68d2e4f1c1bd2408b49d4","slug":"tourists-do-not-go-to-many-historical-place-in-agra","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"आगरा में ताजमहल के अलावा ये धरोहरें भी हैं अनमोल, एक नजर देखिए तो","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आगरा में ताजमहल के अलावा ये धरोहरें भी हैं अनमोल, एक नजर देखिए तो
Sat, 12 May 2018 03:37 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा
Updated Sat, 12 May 2018 03:37 PM IST
विज्ञापन
1 of 6
ताजमहल
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
दुनिया के सातवें अजूबे और मोहब्बत की निशानी ताजमहल की छाया में मुगलिया शहर के सौ से ज्यादा स्मारक ऐसे हैं, जो पर्यटकों की निगाह से दूर हैं। यदि इनका भी प्रचार हो तो वह मुगलिया शहर और इसके इतिहास से रूबरू कराने के साथ आगरा को तीन से पांच दिन का पर्यटन केंद्र बना सकती हैं। आइए, एक नजर डालते हैं इन स्मारकों पर...
2 of 6
एेतिहासिक स्थ्ल
- फोटो : अमर उजाला
अकबर के मकबरे से सटा कांच महल को मुगल बादशाह जहांगीर की शिकारगाह के रूप में मान्यता दी गई है। 1605 से 1619 के बीच निर्मित कांच महल का शिकार के दौरान मुगल बादशाह उपयोग किया करते थे। फतेहपुर सीकरी के टर्की सुल्ताना के महल की तरह ही कांच महल में बेहद सुंदर कार्विंग और मोजेक का प्रयोग किया गया है।
3 of 6
एेतिहासिक स्थ्ल
- फोटो : अमर उजाला
यमुना नदी के पूर्वी किनारे पर रामबाग और एत्माद्दौला के बीच में बना चीनी का रोजा है। यहां तक पहुंचना वैसे मुश्किल है। छोटी सी गली और आगे कच्चा रास्ता, लेकिन मुगलिया दौर की यह इमारत लोगों को अपनी ओर खींचती है। मुगल शहंशाह शाहजहां के प्रधानमंत्री मौलाना शुक्रुल्लाह शिराजी ने 1639 में यह मकबरा बनवाया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
एेतिहासिक स्थ्ल
- फोटो : अमर उजाला
लाल ताजमहल को अंग्रेज सैन्य अफसर कर्नल जॉन विलियम हेसिंग की पत्नी एन हेसिंग ने बनवाया था। 1803 में डच कंपनी के अधिकारी की मौत के बाद इसका निर्माण कराया गया। हेसिंग हॉलैंड से 1752 में सीलोन में सैन्य सेवा में आए थे। भगवान टाकीज चौराहे पर एमजी रोड की ओर इस मकबरे के पास कई अंग्रेज अफसरों की कब्रें हैं।
विज्ञापन
5 of 6
एेतिहासिक स्थ्ल
- फोटो : अमर उजाला
दिल्ली हाईवे पर लाल पत्थर से बने सलावत खां मकबरे को 64 खंभे के नाम से भी जानते हैं। 1566 से 1568 के बीच मकबरा निर्मित हुआ है। सलावत खां शाहजहां के बख्शी थे, जिनका कत्ल अमर सिंह राठौर ने आगरा के किले में कर दिया था। यह नगर चैन का एक हिस्सा था और इसके चारों ओर बड़े बाग थे, जो यमुना नदी के किनारे तक बने हुए थे।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।