फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Tourism Minister inaugurated and laid the foundation stone of projects worth Rs. 2.26 crores

Agra News: पर्यटन मंत्री ने 2.26 करोड़ की परियोजनाओं का किया लोकार्पण व शिलान्यास

Sat, 16 Sep 2023 11:39 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Sat, 16 Sep 2023 11:39 PM IST
विज्ञापन
Tourism Minister inaugurated and laid the foundation stone of projects worth Rs. 2.26 crores
मैनपुरी। पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह ने 76.84 लाख की लागत से आगरा रोड स्थित रामलीला मैदान से संबद्ध सीसी रोड, म्यूरल वॉल, नाला, प्रकाश व्यवस्था का लोकार्पण किया। 1.50 करोड़ की लागत से बौद्ध विहार स्थल फतेहगंजपुर कौआटोला कुरावली के बौद्ध विहार के पहुंच मार्ग, नाला निर्माण का भी शिलान्यास किया। पर्यटन मंत्री ने कहा कि जनप्रतिनिधि मतदाताओं का दर्पण होता है। जन प्रतिनिधि चुनते समय मतदाता अपने विवेक का इस्तेमाल करें।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि प्राचीन मंदिरों, पुरातात्विक महत्व के स्थलों का निरंतर सुंदरीकरण का कार्य किया जा रहा है। पूर्ण कार्यों का थर्ड पार्टी से सत्यापन कराने, कार्य की गुणवत्ता मानक के अनुसार पाए जाने पर ही संस्था का भुगतान होगा। रामलीला कमेटी के पदाधिकारी को बधाई देते हुए कहा कि जल्द ही जनपद में प्रदेश के भव्यतम ऑडिटोरियम का निर्माण होगा। ऑडिटोरियम में जनपद के महापुरुषों, स्वतंत्रता संग्राम सेानियों, ऋषि-मुनियों की गाथाएं उपलब्ध रहेंगी।
विज्ञापन



उन्होंने कहा कि जल्द ही 700 करोड़ की लागत से 22 किलोमीटर लंबा बाईपास बनेगा। बाईपास बनने से नई मैनपुरी विकसित होगी। नए बाईपास के आसपास के कृषकों की भूमि की कीमत बढ़ेगी। डीएम अविनाश कृष्ण सिंह, पैक्सफेड चेयरमैन प्रेमसिंह शाक्य, क्षेत्रीय उपाध्यक्ष आलोक गुप्ता, नव नियुक्त जिलाध्यक्ष राहुल चतुर्वेदी, प्रदीप चौहान, अशोक चौहान, वैश्य एकता परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. सुमंत गुप्ता, एसपी विनोद कुमार, सीडीओ विनोद कुमार, एसडीएम सदर अभिषेक कुमार, सीओ सिटी संतोष कुमार मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed