फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Tourism and hotel management courses providing jobs to students

छात्रों को नौकरी दिला रहे टूरिज्म और होटल मैनेजमेंट के पाठ्यक्रम

Wed, 14 Jul 2021 01:27 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Wed, 14 Jul 2021 01:27 AM IST
विज्ञापन
Tourism and hotel management courses providing jobs to students
छात्रों को नौकरी दिला रहे पर्यटन व होटल प्रबंधन के पाठ्यक्रम
विज्ञापन

इंस्टीट्यूट ऑफ टूरिज्म एंड होटल मैनेजमेंट के छात्र नौकरी के अलावा खुद का भी काम शुरू कर रहे
आगरा। डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय के खंदारी परिसर स्थित इंस्टीट्यूट ऑफ टूरिज्म एंड होटल मैनेजमेंट (आईटीएचएम) में सभी रोजगारपरक पाठ्यक्रम संचालित हैं। पर्यटन और होटल प्रबंधन के पाठ्यक्रम छात्रों को रोजगार के अवसर उपलब्ध करा रहे हैं। नौकरी के अलावा छात्र अपना खुद का भी काम शुरू कर रहे हैं।
आईटीएचएम के निदेशक प्रो. लवकुश मिश्रा ने बताया कि संस्थान में संचालित पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए छात्रों को विश्वविद्यालय की वेबसाइट www.dbrau.org.in पर जाकर वेब रजिस्ट्रेशन कराने के साथ आवेदन फॉर्म भरना होगा। मेरिट के आधार पर प्रवेश लिया जाना है। उन्होंने बताया कि संस्थान की ओर से हॉवर्ड यूनिवर्सिटी, यूएसए और देश के अन्य प्रमुख संस्थानों और विश्वविद्यालयों के साथ साझा कार्यक्रम आयोजित किया जाता है। संस्थान के पूर्व छात्र जर्मनी, कनाडा, स्पेन, दुबई, ओमान, आस्ट्रेलिया, यूएसए आदि देशों में पर्यटन और होटल प्रबंधन के क्षेत्र में सेवाएं दे रहे हैं। यहां के छात्र अपनी ट्रेवल एजेंसी और होटल भी चला रहे हैं।
विज्ञापन

पाठ्यक्रम सीटें फीस
बीए वोकेशनल (ट्रेवल एंड टूरिज्म मैनेजमेंट) 30 5,000 रुपये प्रति सेमेस्टर
पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा इन होटल एंड टूरिज्म मैनेजमेंट 30 15,000 रुपये प्रति वर्ष
एमबीए (ट्रेवल एंड टूरिज्म मैनेजमेंट) 30 20,000 रुपये प्रति सेमेस्टर
बीबीए (हॉस्पिटलिटी मैनेजमेंट) 30 20,000 रुपये प्रति सेमेस्टर
पीएचडी 12 विश्वविद्यालय के नियमानुसार
आईटीएचएम में संचालित पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए छात्र-छात्राएं फोन नंबर- 0562-2521881 के अलावा मोबाइल नंबर- 9412256938, 9897609304 पर संपर्क कर सकते हैं। संस्थान की ई-मेल आईडी ithm2020@gmail.com और वेबसाइट www.ithmagra.org.in के माध्यम से भी जानकारी कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

आईटीएचएम की स्थापना वर्ष 2003 में हुई। जबकि पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा इन होटल एंड टूरिज्म मैनेजमेंट पाठ्यक्रम 1984 से संचालित है। पहले इतिहास विभाग में यह पाठ्यक्रम संचालित किया जा रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed