फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Torrent Power team beaten up by villagers in Agra who came to investigate electricity theft

Agra: टोरंट पावर की टीम ने बिजली चोरी पकड़ी... तो ग्रामीणों ने दौड़ा-दौड़ाकर पीटा, कर्मियों ने भागकर बचाई जान

Thu, 09 Nov 2023 11:34 AM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला, आगरा
अमर उजाला, आगरा Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Thu, 09 Nov 2023 11:34 AM IST
सार

आगरा में टोरंट पावर की टीम ने बिजली चोरी पकड़ी तो ग्रामीणों ने उन्हें दौड़ा-दौड़ाकर पीटा। कर्मियों ने भागकर अपनी जान बचाई। 

विज्ञापन
Torrent Power team beaten up by villagers in Agra who came to investigate electricity theft
बिजली चोरी - फोटो : सांकेतिक चित्र

विस्तार

उत्तर प्रदेश के आगरा में बुधवार को टोरंट की टीम गांव में बिजली चोरी की जांच करने पहुंची। टीम ने एक घर में बिजली की चोरी पकड़ी। इस पर मोहल्ले के लोगों ने टीम को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा। सदस्यों ने भागकर जान बचाई। पीड़ित कर्मचारियों ने केस दर्ज कराया है। घटना एत्माद्दौला थाना क्षेत्र के घाट मोहल्ले की है। 

विज्ञापन


टोरंट पावर के सह प्रबंधक राजकुमार कौशल ने बताया कि पूर्वाह्न 11 बजे एत्माद्दौला क्षेत्र के घाट पर टीम के साथ बिजली चोरी की चेकिंग करने गए थे। टीम ने अनिल के घर में मीटर से बिजली चोरी का मामला पकड़ा। कार्रवाई शुरू करने पर अनिल अपने चार-पांच साथियों के साथ आ गया। गाली-गलौज करने लगा। विरोध पर टीम के सदस्यों के साथ दौड़ा लिया। मारपीट की। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ेंः- UP: पत्नी के साथ पराए मर्द को देख पति का खौल उठा खून, खेत में दौड़ाकर दी ऐसी मौत... देखने वालों की कांप गई रूह
विज्ञापन
विज्ञापन


इस दौरान पूरी टीम ने मौके से भागकर जान बचाई। शाम को 6 बजे टीम वापस मौके पर पहुंची तो अनिल फिर से अन्य साथियों के साथ आ गया। उसने दुबारा मारपीट की। थाने तक टीम का पीछा किया। मारपीट के दौरान सह प्रबंधक राजकुमार कौशल, लाखन सिंह और धर्मेंद्र घायल हो गए। एत्माद्दौला थाना प्रभारी निरीक्षक राजकुमार ने बताया कि केस दर्ज कर दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed