फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   young man was murdered in broad daylight in Agra Police searching for accused

UP: पत्नी के साथ पराए मर्द को देख पति का खौल उठा खून, खेत में दौड़ाकर दी ऐसी मौत... देखने वालों की कांप गई रूह

Thu, 09 Nov 2023 09:31 AM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला, आगरा
अमर उजाला, आगरा Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Thu, 09 Nov 2023 09:31 AM IST
सार

आगरा में पत्नी के साथ पराए मर्द को देख पति का खून खौल उठा। उसने दिनदहाड़े खेत में दौड़ाकर ऐसी मौत दी कि देखने वालों की रूह कांप गई। 

विज्ञापन
young man was murdered in broad daylight in Agra Police searching for accused
आगरा में दिनदहाड़े युवक की हत्या कर दी गई - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के आगरा में राजस्थान सीमा से सटे गांव लालपुर में बुधवार को दिनदहाड़े युवक की हत्या कर दी गई। वह एक महिला से मिलने आया था। इसी समय महिला के पति सब्जी काटने वाला चाकू लेकर पहुंच गया। उसे देख युवक भागने लगा। पति ने एक किमी तक पीछा किया और खेत में घसीटकर हत्या कर दी। आरोपी फरार है। पुलिस उसकी तलाश में लगी है।

विज्ञापन


घटना खेरागढ़ थाना क्षेत्र के सितौली और लालपुर गांव के बीच की है। यहां बुधवार की दोपहर खेत में युवक की हत्या कर दी गई। पुलिस पहुंची तो ग्रामीणों ने जानकारी नहीं दी। बताया कि दो लोग युवक के साथ खड़े थे। गोली चली। युवक गिर पड़ा। बाकी भाग गए। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ेंः- मथुरा में स्कूल टीचर निकला पापी: छात्रा के साथ की घिनौनी हरकत, देखकर सभी हो गए शर्मसार; करतूत सीसीटीवी में कैद
विज्ञापन
विज्ञापन


बताया कि मृतक की जेब में सिर्फ बाइक की चाबी थी। शर्ट पर धौलपुर के न्यू स्टाइल टेलर का टैग था। इस पर धौलपुर पुलिस से संपर्क किया। युवक की पहचान मलिकपुर, सदर, धौलपुर निवासी अनिल राजपूत (28) के रूप में हुई। इस पर उसके परिजन को सूचना दी गई। उन्होंने थाना खेरागढ़ में तहरीर दी।

शक करता था पति

एसीपी खेरागढ़ महेश कुमार ने बताया कि धौलपुर की रहने वाली महिला की शादी आठ साल पहले गांव लालपुर निवासी कमलेश के साथ हुई थी। कमलेश सब्जी बेचता है। उनके दो बच्चे हैं। दो साल से दोनों अलग हैं। महिला ने पति के खिलाफ धौलपुर के सदर थाना में दहेज उत्पीड़न का केस दर्ज करा रखा है। 



महिला से मिलने अनिल आता था। वह उसकी चचेरी बहन है। बुधवार दोपहर 12 बजे घर आया था। तभी पति पहुंच गया। महिला ने पुलिस की पूछताछ में बताया कि पति से बचने के लिए वह कमरे बंद हो गई, जबकि अनिल भागने लगा। 

यह भी पढ़ेंः- मर गई ममता: आगरा में नवजात को अस्पताल में छोड़कर चली गई मां, की जा रही तलाश; पुलिस ने खंगाले सीसीटीवी

कमलेश उसके पीछे चाकू लेकर दौड़ा। तकरीबन एक किलोमीटर दूर खेत में जाने के बाद अनिल की चाकू से गोदकर हत्या कर दी गई। पुलिस अब कमलेश की तलाश में लगी है। वह घर से फरार है। उसने शक में हत्याकांड को अंजाम दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed