फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Tonsil patients increased, no doctors in district hospital

Agra News: टाॅन्सिल के मरीज बढ़े, जिला अस्पताल में नहीं चिकित्सक

Sat, 30 Mar 2024 12:14 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Sat, 30 Mar 2024 12:14 AM IST
विज्ञापन
Tonsil patients increased, no doctors in district hospital
कासगंज। इन दिनों टाॅन्सिल फूलने की शिकायत बढ़ रही है। यह परेशानी बड़ों में देखी जा रही है। जिला अस्पताल में छह माह से ईएनटी विशेषज्ञ चिकित्सक नहीं है। नतीजा इसके इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचने वाले मरीजों को परेशान होना पड़ रहा है। मजबूरी में उन्हें निजी चिकित्सक के पास जाना पड़ता है। मौसम में बदलाव की वजह से इस समय नाक, कान, गले के मरीजों की संख्या बढ़ रही है। तो वहीं बच्चों में टॉन्सिल फूलने के मामले भी सामने आने लगे हैं। चिकित्सकों का कहना है कि टॉन्सिल का मुख्य कार्य सांस के माध्यम से आने वाले बैक्टीरिया या वायरस को रोकना होता है। टॉन्सिल में मौजूद एंटीबॉडीज गले और फेफड़ों के संक्रमण को रोकने में मदद करती हैं। हालांकि कुछ स्थितियों में इनमें सूजन आ जाती है जिसके कारण खाना-पीना तक काफी कठिन हो जाता है। बच्चों में यह समस्या आम होती है। टॉन्सिल फूलने के कई कारण हो सकते हैं। वहीं, जिला अस्पताल में तैनात रहे ईएनटी चिकित्सक अक्टूबर माह में अपने पद से त्यागपत्र देकर चले गए इसके बाद से यह पद खाली है। परिणामस्वरूप जिला अस्पताल पहुंचने वाले मरीजों को उपचार नहीं मिल पाता है। उन्हें अन्यत्र जाना पड़ता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed