फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Toilets, houses, shops, and warehouses are also being enumerated.

Agra News: शौचालय, मकान, दुकान और गोदामों की भी हो रही गणना

Wed, 10 Jun 2026 02:24 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Wed, 10 Jun 2026 02:24 AM IST
विज्ञापन
Toilets, houses, shops, and warehouses are also being enumerated.
आगरा। जनगणना के पहले चरण में मकानों की गणना के साथ ही शौचालय, दुकान, गोदाम, हॉस्पिटल से लेकर स्मारकों की गिनती भी हो रही है। ऐसे सभी भवनों को यूनिक नंबर दिए जा रहे हैं। इसके लिए जिले को 8,908 हाउस लिस्टिंग ब्लॉक (एचएलबी) में बांटा गया है।
विज्ञापन


जिले में करीब 55 लाख आबादी है। करीब 16 साल बाद जनगणना हो रही है। इससे पहले स्वगणना पोर्टल खोला गया था, जहां करीब 25 हजार से अधिक लोगों ने स्वगणना कराई। मकानों की गणना के दौरान प्रगणक घर-घर जाकर स्वगणना में भरी गई जानकारी का सत्यापन कर रहे हैं। साथ ही मकानों की सूची बनाई जा रही है।
विज्ञापन

जनगणना अधिकारी नीलम तिवारी ने बताया कि नगर निगम क्षेत्र में 3,324 एचएलबी हैं। 1,289 एचएलबी में मकानों की गणना हो चुकी है। ग्रामीण क्षेत्र में 5,584 एचएलबी हैं। इनमें 4,074 में भवन गणना का काम पूरा हो चुका है। 20 जून तक मकानों की गणना के लिए प्रगणक घर-घर जाएंगे। दूसरे चरण में जनगणना होगी। मकान गणना में सिर्फ मकान से जुड़े 33 सवाल पूछे जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed