फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Toilet built, payment in the name of CC road, complaint

Agra News: शौचालय बना, भुगतान सीसी रोड के नाम, शिकायत

Sun, 01 Mar 2026 02:54 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Sun, 01 Mar 2026 02:54 AM IST
विज्ञापन
Toilet built, payment in the name of CC road, complaint
फतेहपुर सीकरी। ग्राम देवनारी में सामुदायिक शौचालय के निर्माण का भुगतान सीसी रोड के नाम पर कर दिया गया है। शिकायत पर कर्मचारी की ओर से फोन पर अभद्रता करने का भी आरोप है। क्षेत्र पंचायत सदस्य ने मामले की शिकायत मुख्यमंत्री पोर्टल पर की है।
विज्ञापन




ग्राम देवनारी निवासी क्षेत्र पंचायत सदस्य रवि राजपूत ने सीएम पोर्टल पर भेजी शिकायत में लिखा है मेरी पंचायत नामक एप से गांव देवनारी में सामुदायिक शौचालय निर्माण का भुगतान सीसी रोड निर्माण के रूप में किया गया है। सीसी रोड का निर्माण गांव में कहीं कराया ही नहीं गया है। अन्य निर्माण कार्यों में घटिया सामग्री का प्रयोग किया गया है। सीसी, इंटरलॉकिग एवं नाली निर्माण के कार्य अधूरे हैं। 26 फरवरी को निर्माण कार्यों में घटिया सामग्री के प्रयोग करने, सामुदायिक शौचालय का भुगतान सीसी रोड के रूप में करने की शिकायत ग्राम सचिव एवं ग्राम विकास अधिकारी से की गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed