{"_id":"56fae7a04f1c1b8e1af01101","slug":"today-will-begain-the-evaluation-of-up-boards-exames-answer-sheets","type":"story","status":"publish","title_hn":"आज से होगा उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आज से होगा उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
Updated Wed, 30 Mar 2016 02:08 AM IST
विज्ञापन
आज से होगा उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूपी बोर्ड की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षा की उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन कार्य आज (30 मार्च) से शुरू होगा। हालांकि कई शिक्षक संगठनों ने मूल्यांकन के बहिष्कार की घोषणा की है। पहले दिन कम उत्तर पुस्तिकाएं जांचे जाने की संभावना है।
जिले में इस बार छह मूल्यांकन केंद्र बनाए गए हैं। पिछले कई वर्षों से पांच केंद्र बनाए जाते थे। फतेहचंद इंटर कालेज, तोता का ताल इस बार बढ़ा है। मूल्यांकन कार्य में राजकीय से 577, सहायता प्राप्त और वित्त विहीन विद्यालयों से 3084 परीक्षक, 307 डिप्टी हेड लगाए गए हैं। मूल्यांकन की अवधि 30 मार्च से 15 दिन है। इस समयावधि में कार्य होने की संभावना कम है। अभी तक केंद्रों पर हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की सभी विषयों की उत्तर पुस्तिकाएं नहीं पहुंचीं हैं। कई ट्रक मंगलवार को आए।
विभिन्न मांगों के लिए माध्यमिक शिक्षक संघ के शर्मा गुट, पांडे गुट पहले ही मूल्यांकन बहिष्कार की घोषणा कर चुके हैं। मंगलवार को माध्यमिक शिक्षक संघ (ठकुरई गुट) शहीद स्मारक में हुई बैठक में मूल्यांकन के बहिष्कार का निर्णय लिया गया। बैठक में जिलाध्यक्ष सतीश पचौरी, जिलामंत्री पंकेश भदौरिया, मंडलाध्यक्ष कुंजविहारी राना, मंत्री विमल कुमार सिंह चौहान आदि मौजूद रहे। माध्यमिक शिक्षक संघ (पांडे गुट) के जिलाध्यक्ष डा. भोजकुमार शर्मा ने बहिष्कार को प्रभावी बनाने के लिए विद्यालयों में जाकर शिक्षकों से संपर्क भी किया।
विज्ञापन
बुधवार से निर्धारित समय से बोर्ड परीक्षा की कापियों का मूल्यांकन कार्य होना है। किसी शिक्षक संघ ने बहिष्कार के संबंध में कार्यालय में कोई सूचना नहीं दी है।
दिनेश कुमार यादव, जिला विद्यालय निरीक्षक
मूल्यांकन केंद्र परीक्षक डिप्टी हेड
आरबीएस 402 43
एमडी जैन 460 50
जीआईसी 466 46
साकेत विद्यापीठ 490 48
बैप्टिस्ट हा.से. स्कूल 753 68
फतेहचंद 513 52