{"_id":"6056d4988ebc3ecfdd542715","slug":"today-active-corona-cases-of-agra-21-march-2021-four-cases-of-covid-in-agra","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"आगरा में कोरोना: किशोरी समेत कोरोना वायरस के चार मरीज मिले, जेल में बुजुर्ग बंदियों को लगेगा टीका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आगरा में कोरोना: किशोरी समेत कोरोना वायरस के चार मरीज मिले, जेल में बुजुर्ग बंदियों को लगेगा टीका
Sun, 21 Mar 2021 10:37 AM IST
Abhishek Saxena
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: Abhishek Saxena
Updated Sun, 21 Mar 2021 10:37 AM IST
सार
- जनपद में रिकवरी रेट 98.8 फीसद
- कोरोना के सक्रिय मरीज अब 27 हो गए
विज्ञापन
कोरोना वायरस: जांच के लिए सैंपल देते लोग
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आगरा कोरोना वायरस के चार मरीज मिले हैं, इसमें टक्कर रोड विज्ञान विहार कॉलोनी की रहने वाली 14 साल की किशोरी भी शामिल है। फतेहाबाद रोड स्थित होटल कॉम्पलेक्स में भी एक संक्रमित मरीज मिला है। न्यू हीराबाग दयालबाग और नगला हन्नू में भी कोरोना वायरस का एक-एक मरीज मिला है। नए मरीज मिलने से कुल संक्रमितों की संख्या 10572 हो गई है, कोरोना के सक्रिय मरीज अब 27 हो गए हैं। वहीं अब तक कुल डिस्चार्ज हुए मरीजों की संख्या 10370 हो गई है। डीएम प्रभु एन सिंह ने बताया कि जनपद में रिकवरी रेट 98.8 फीसद है वहीं अब तक जनपद में कुल 598156 सैंपल टेस्ट हो चुके हैं।
केंद्रीय और जिला जेल के बुजुर्ग बंदियों को लगेगा कोरोना टीका
कोरोना का टीकाकारण अब जेलों में भी शुरू होने जा रहा है। पहले चरण में बुजुर्ग बंदियों का टीकाकरण होगा। जेल परिसर में जेल चिकित्सालय भवन में टीकाकरण होगा, जिसमें 60 वर्ष से अधिक उम्र के बंदियों के टीका लगाया जाएगा। इसकी शुरूआत 23 एवं 24 मार्च को होगी। जेल प्रशासन ने बताया कि शासन के निर्देश पर केंद्रीय जेल में 550 बंदियों की सूची टीकाकरण के लिए तैयार की गई। वहीं जिला जेल में 220 बंदियें के टीका लगेगा। इसके लिए सभी व्यवस्थाएं की जा रही हैं।
पंचायत चुनाव: आगरा में आज जारी होगी नई आरक्षण सूची, जानिए कब तक दर्ज होंगी आपत्तियां
विज्ञापन
तब से अब तक
03 मार्च: खंदारी निवासी जूता कारोबारी का परिवार संक्रमित हुआ।
07 मार्च: एसएन कॉलेज में आगरा कैंट निवासी युवती भर्ती हुई।
16 मार्च: संक्रमण को मात देकर कारोबारी के बेटे डिस्चार्ज हुए।
07 अप्रैल: कमला नगर निवासी 76 साल की वृद्धा की हुई मौत।
20 अप्रैल: संक्रमित गर्भवती महिला का प्रसव कराया गया।
23 अप्रैल: डॉ. आरके सिंह ने प्लाज्मा दान किया।
16: जनवरी: कोरोना वायरस की वैक्सीन लगाई गई।
05 फरवरी: एसएन कॉलेज का कोविड अस्पताल हुआ खाली।