{"_id":"6056d01e8ebc3e8d2a114fc8","slug":"up-panchayat-chunav-2021-agra-list-of-panchayat-elections-will-declaired-today","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"पंचायत चुनाव: आगरा में आज जारी होगी नई आरक्षण सूची, जानिए कब तक दर्ज होंगी आपत्तियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंचायत चुनाव: आगरा में आज जारी होगी नई आरक्षण सूची, जानिए कब तक दर्ज होंगी आपत्तियां
Sun, 21 Mar 2021 10:18 AM IST
Abhishek Saxena
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: Abhishek Saxena
Updated Sun, 21 Mar 2021 10:18 AM IST
सार
- 23 मार्च तक दर्ज होंगी आपत्तियां
- 24 मार्च को होगा निस्तारण
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
नई आरक्षण सूची तैयार है। जिला प्रशासन रविवार को इसे सार्वजनिक करने की तैयारी में है। प्रस्तावित आरक्षण पर आपत्तियां दर्ज कराने और सुनवाई के लिए 48 घंटे का समय मिलेगा। 23 मार्च तक आपत्तियां ली जाएंगी। 24 से 25 मार्च को इनका निस्तारण कर 26 मार्च को आरक्षण सूची को अंतिम रूप दिया जाएगा।
मंडल में आगरा को छोड़कर शनिवार शाम तक सभी जिलों में नई आरक्षण सूचियां जारी हो गईं। जिले में 690 प्रधान और 1080 ग्राम पंचायत सदस्यों के आरक्षण में प्रशासन को सबसे ज्यादा दिमागी कसरत करनी पड़ी है। क्षेत्र पंचायत सदस्यों के 1257 और जिला पंचायत के 51 वार्डों में पूरा आरक्षण दोबारा निर्धारित हुआ है। नए आरक्षण प्रस्ताव तैयार हैं। कार्यवाहक जिलाधिकारी जे. रीभा ने बताया 21 मार्च को सूची सार्वजनिक की जाएगी। उन्होंने कहा आरक्षण आवंटन के आधार पर सभी प्रस्ताव तैयार हो गए हैं। 20 से 22 मार्च तक अंतिम सूची जारी करने का प्रावधान था। इसी दौरान आपत्तियां भी दर्ज होंगी।
आगरा में बिटिया की हत्या: सामने आया सनसनीखेज सच, सामूहिक दुष्कर्म के बाद उतारा था मौत के घाट
विज्ञापन
एक दिन बढ़ाया जाए समय
राष्ट्रीय ग्राम पंचायत राज संगठन जिलाध्यक्ष अनीश चाहर ने कहा कि एक दिन देरी से अंतिम सूची जारी करने पर एक दिन आपत्तियों के लिए भी प्रशासन को समय बढ़ाना चाहिए। जिले में आपत्तियों के निस्तारण के बाद अंतिम आरक्षण सूची 26 मार्च को प्रकाशित होगी।

ये हैं स्थिति
आगरा जनपद में कुल मतदाता 20,29328 हैं, मतदान स्थल- 3408 बनाए जाएंगे, मतदान केंद्र की संख्या 1430 होगी। ग्राम प्रधान के पद के लिए 690, ग्राम पंचायत सदस्य पद के लिए 1080, क्षेत्र पंचायत सदस्य पद के लिए 1257 और जिला पंचायत सदस्य पद के लिए 51 सीटों पर मतदान होगा।