{"_id":"6050ce6c8ebc3ee64917d391","slug":"today-active-corona-cases-of-agra-16-march-2021-no-cases-of-covid-in-agra","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"आगरा में कोरोना: राहत भरी खबर, एक भी मरीज नहीं मिला, 17 रह गए सक्रिय मरीज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आगरा में कोरोना: राहत भरी खबर, एक भी मरीज नहीं मिला, 17 रह गए सक्रिय मरीज
Wed, 17 Mar 2021 08:03 AM IST
Abhishek Saxena
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: Abhishek Saxena
Updated Wed, 17 Mar 2021 08:03 AM IST
सार
- कुल संक्रमितों की संख्या 10,558 है
- आगरा में 5,91789 सैंपल टेस्ट हो चुके
विज्ञापन
कोरोना वैक्सीन लगाने की तैयारी करतीं स्वास्थ्यकर्मी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आगरा में बुधवार को कोरोना संक्रमण का एक भी मरीज नहीं मिला है। डीएम प्रभु एनसिंह के मुताबिक आगरा में 5,91789 सैंपल टेस्ट हो चुके हैं। वहीं आगरा में संक्रमण के चलते 175 मरीजों की मौत हुई है। अब सक्रिय मरीजों की संख्या 17 रह गई है। कुल संक्रमितों की संख्या 10,558 है वहीं 10,366 मरीज ठीक होकर डिस्चार्ज किए जा चुके हैं। जनपद में रिकवरी रेट 98.18 फीसद है। सोमवार को भी आगरा में कोरोना का एक भी मरीज नहीं मिला था।
बूथों पर रही भीड़, तीन हजार ने लगवाया भरोसे का टीका
कोरोना वायरस का टीका लगवाने के लिए लोगों में जागरूकता बढ़ रही है। मंगलवार को बूथों पर भीड़ रही और तीन हजार लोगों ने पहली डोज लगवाई है। दूसरी डोज 28 दिन पूरा होने के बाद लगाई जाएगी। बूथों पर शाम
पांच बजे तक टीकाकरण किया गया।
आगरा: शौचालय के गड्ढे में गिरे बच्चे को बचाने के दौरान बड़ा हादसा, जहरीली गैस बनने से पांच लोगों की मौत
विज्ञापन
शाम पांच बजे तक चला टीकाकरण, दूसरी डोज 28 दिन पूरे होने के बाद लगेगी
जिला टीकाकरण प्रभारी डॉ. संजीव वर्मन ने बताया कि 16 दिन में 23447 बुजुर्ग और 45 साल से अधिक उम्र के बीमार लोगों ने कोरोना वायरस का टीका लगवाया। मंगलवार को 110 बूथों पर 3000 ने टीका लगवाया। ऑनलाइन पंजीकरण कराने वालों को सुबह नौ से 11 बजे तक प्राथमिकता दी गई। 600 स्वास्थ्य और फ्रंटलाइन कर्मचारियों ने दूसरी डोज भी लगवाई है।
स्वामीबाग के 139 बुजुर्ग सत्संगियों ने लगवाई वैक्सीन
रेडक्रॉस सोसाइटी की ओर से राधास्वामी सत्संग के सहयोग से नगला पदी स्वास्थ्य केंद्र पर विशेेष शिविर लगाया। यहां पर स्वामीबाग के 139 बुजुर्ग सत्संगियों ने कोरोना वायरस की वैक्सीन लगवाई। राधास्वामी सत्संग सभा के सचिव एसएस भट्टाचार्य ने बताया कि एक सप्ताह से सत्संग में रोजाना टीका लगवाने के लिए प्रेरित किया जा रहा है। रेडक्रॉस सोसाइटी के सचिव डॉ. एके गुप्ता ने बताया कि टीके से ही कोरोना वायरस को खत्म किया जा सकता है। ऐसे सामूहिक प्रयास आगे भी जारी रहेंगे।