{"_id":"61755fdb727e204afd0bff94","slug":"today-50-thousand-will-be-vaccinated-mainpuri-news-agr512538683","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना की रोकथाम के लिए आज 50 हजार को लगाना होगा टीका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना की रोकथाम के लिए आज 50 हजार को लगाना होगा टीका
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मैनपुरी। कोरोना महामारी की रोकथाम के लिए सोमवार को मेगा टीकाकरण दिवस मनाया जाएगा। इस दौरान जिले में 50 हजार लोगों का टीकाकरण कराने का लक्ष्य रखा गया है। अपर मुख्य सचिव के निर्देश के बाद जिलाधिकारी ने लापरवाही करने वालों पर कार्रवाई की चेतावनी दी है।
सीएमओ डॉ. पीपी सिंह ने बताया कि 19 अक्तूबर से 25 अक्तूबर तक विशेष टीकाकरण अभियान चलाने के निर्देश शासन से दिए गए थे। 24 अक्तूबर तक जिले में टीकाकरण की गति धीमी रही, जिस पर शासन के अपर मुख्य सचिव ने नाराजगी प्रकट की। 25 अक्तूबर को मेगा टीकाकरण कार्यक्रम का आयोजन कराने के निर्देश दिए गए हैं। जिले में मेगा टीकाकरण कार्यक्रम के तहत 50 हजार लोगों को टीका लगाने का लक्ष्य रखा गया है। सीएमओ ने कहा कि सभी क्षेत्रीय चिकित्साधिकारी अपने-अपने क्षेत्रों में कम से कम 40-40 स्थानों पर शिविर लगाकर लक्ष्य के सापेक्ष टीकाकरण कराना सुनिश्चित करें। प्रत्येक शिविर में कम से कम 120 लोगों का टीकाकरण कराया जाए। सीएमओ ने निर्देश दिए कि सभी आशाएं अपने-अपने क्षेत्र में घर-घर जाकर लोगों को टीकाकरण के लिए प्रेरित करें।
-------
राशन डीलरों के साथ की एसडीएम ने बैठक
मैनपुरी। रविवार की शाम चार बजे जिलाधिकारी के निर्देश पर उपजिलाधिकारी मैनपुरी द्वारा तहसील सदर सभाकक्ष में राशन डीलर और लेखपाल के साथ बैठक की। निर्देश दिए गए कि राशन डीलर सोमवार को होने वाले मेगा टीकाकरण कार्यक्रम में सहयोग करें। छूटे हुए लोगो को प्रेरित कर टीकाकरण करवाएं। सीएचसी कुचेला के अधीक्षक डॉ. पपेंद कुमार ने राशन डीलरों से बात कर टीकाकरण के लिए सत्रों का निर्धारण किया।