फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   To increase the speed of learning of children, emphasis should be given on peer learning in schools.

Agra News: बच्चों के सीखने की गति बढ़ाने के लिए स्कूलों में पीयर लर्निंग पर दिया जाए जोर

Wed, 03 Jan 2024 11:25 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Wed, 03 Jan 2024 11:25 PM IST
विज्ञापन
To increase the speed of learning of children, emphasis should be given on peer learning in schools.
मैनपुरी। राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 को प्रभावी बनाने के लिए स्कूल में बच्चों के सीखने की गति बढ़ाने का निर्णय लिया गया है। इसके तहत स्कूलों में स्कूलों में उपयुक्त संसाधन उपलबध कराने के साथ पीयर लर्निंग (सहपाठियों से सीखने सिखाने की प्रक्रिया) पर जोर देने के निर्देश दिए गए हैं। बीएसए दीपिका गुप्ता ने इस संबंध में खंड शिक्षाधिकारियों को एक पत्र जारी किया है।
विज्ञापन


नई शिक्षा नीति 2020 के तहत बच्चों के सीखने की प्रगति पर जोर दिया गया है। नई शिक्षा नीति के अनुसार विद्वानों ने माना है कि बच्चे आपस में चर्चा के द्वारा बहुत कुछ तेजी से सीखते हुए। इसी उद्देश्य के तहत स्कूलों में शिक्षकों को पीयर लर्निंग के संचालन के माध्यम से गतिविधियां कराने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन


बीएसए ने कहा कि भारतीय संविधान द्वारा तय किए गए समावेशी और बहुलतावादी समाज के निर्माण में छात्र अपनी महत्वपूर्ण भूमिका का निर्माण कर सकें यह जरूरी है। इसी उद्देश्य के तहत शासन ने पीयर लर्निंग पर जोर दिया है। इसका उद्देश्य बच्चों को सिखाने को सीखने के लिए बुनियादी ढांचे और संसाधन उपलब्ध कराने के साथ संस्थानों के बीच परस्पर सहज जुड़ाव एवं समन्वय बनाना है। उन्होंने खंड शिक्षाधिकारियों को निर्देश दिए कि शिक्षण संस्थाओं में पीयर लर्निंग पर जोर दिया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन




पीयर लर्निंग का उद्देश्य
- बच्चों में रचनात्मक चिंतन और जिज्ञासा का विकास करना
- बच्चों को स्वतंत्र निर्णय लेने एवं 21वीं शताब्दी की चुनौतियों के लिए तैयार करना
- स्वतंत्र जिज्ञासा के साथ समस्याओं की पहचान करना
-बच्चों में लचीलापन, सहानुभूति, समाधानमूलक नेतृत्व क्षमता का विकास करना
- बच्चों में परीक्षण, त्रुटि और अन्वेषण जैसे गुणों को बढ़ावा देना



पीयर लर्निंग पारस्परिक सीखने की गतिविधि है। इसमें प्रतिभागियों के बीच ज्ञान, विचारों और अनुभव को साझा करना सम्मिलित है। खंड शिक्षाधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि वे पीयर लर्निंग का स्कूलों में संचालन कराएं। - दीपिका गुप्ता, बीएसए
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed