{"_id":"61686cc31610f023cd110e1f","slug":"tirthsthal-chhoti-kashi-soron-aandolan-kasganj-news-agr511466646","type":"story","status":"publish","title_hn":"सोरों आंदोलन : युवा शक्ति ने तुलसी स्मारक पर दिया धरना, किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सोरों आंदोलन : युवा शक्ति ने तुलसी स्मारक पर दिया धरना, किया प्रदर्शन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोरोंजी(कासगंज)। तीर्थनगरी को आधिकारिक रूप से तीर्थस्थल घोषित किए जाने की मांग को लेकर बृहस्पतिवार को राष्ट्रीय युवाशक्ति ने तुलसी स्मारक पर धरना प्रदर्शन किया। स्थानीय नागरिक एवं युवा शक्ति कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से सोरोंजी को तीर्थस्थल घोषित करने की मांग की। वहीं शनिवार से संयुक्त विकास मोर्चा के तत्वावधान में क्रमिक अनशन शुरू होगा।
राष्ट्रीय युवा शक्ति प्रमुख प्रदीप रघुनंदन ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय महत्व के बावजूद सोरोंजी को राज्य सरकार की ओर तक तीर्थ स्थलों की सूची में शामिल नहीं किया गया है और न ही राज्य सरकार ने इस तीर्थनगरी के विकास के लिए कोई खाका तैयार किया है। आए दिन घोषणाएं तो होती है, लेकिन इन घोषणाओं को अमलीजामा पहनाने की कभी कोशिश की गई। किशोर शर्मा ने कहा कि वादाखिलाफी सोरोंजी के साथ जुड़ी हुई है यही कारण है कि आज आदितीर्थ को अब तक तीर्थस्थलों की सूची में शामिल नहीं किया गया।
राज्य सरकार ने अपनी कमजोर इच्छाशक्ति का ही परिच दिया है। विडंबना यह भी है कि एक संत उत्तर प्रदेश की मुख्यमंत्री की कुर्सी पर विराजमान है और फिर भी तीर्थ क्षेत्र की लगातार अनदेखी एवं उपहास किया जा रहा है जिसे सूकरक्षेत्र की जनता किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं करेगी। वहीं संयुक्त विकास मोर्चा ने ऐलान किया है कि शनिवार से क्रमिक अनशन शुरू होगा। संयुक्त मोर्चा के संयोजक भूपेश शर्मा ने बताया कि आंदोलन जारी रहेगा। धरना देने वालों में राम निवास मिश्रा, लियाकत खां, धर्मपाल सिंह, राम दुलारे, नेमीचंद जैन, बीडी मौर्या, रामकिशोर शर्मा, एसबी सिंह, दीपक कुमार, महेश चंद शर्मा, हिमांशु मौर्य, सरदार सुखपाल सिंह शामिल रहे।