फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Tires of pink bus caught fire on Yamuna Expressway full of passengers in Agra

UP: यमुना एक्सप्रेसवे पर सवारियों से भरी पिंक बस में लगी आग, टायरों से निकलने लगा धुआं... तो मची अफरातफरी

Wed, 27 Dec 2023 01:26 PM IST
भूपेन्द्र सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Wed, 27 Dec 2023 01:26 PM IST
सार

आगरा में यमुना एक्सप्रेसवे पर सवारियों से भरी पिंक बस में आग लग गई। गाड़ी के टायरों से धुआं निकलने लगा। इस पर यात्रियों में अफरातफरी मच गई। 

विज्ञापन
Tires of pink bus caught fire on Yamuna Expressway full of passengers in Agra
UP: यमुना एक्सप्रेसवे पर सवारियों से भरी पिंक बस में लगी आग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के आगरा में बुधवार की दोपहर करीब 12 बजे यमुना एक्सप्रेसवे पर पिंक बस के टायरों में आग लग गई। धुआं निकलते देख चालक ने खंदौली टोल के पास गाड़ी को रोका। सवारियों को आनन-फानन नीचे उतारा गया। इसके बाद पानी के टैंकर और आग बुझाने के उपकरण का प्रयोग कर आग पर काबू पाया गया। 

विज्ञापन

  
उत्तर प्रदेश परिवहन की एक पिंक बस नई दिल्ली से लखनऊ जा रही थी। दोपहर 12 बजे वह आगरा के खंदौली क्षेत्र में पहुंची थी। यमुना एक्सप्रेसवे पर बस के पीछे के टायरों में अचानक आग लग गई। धुआं उठता देख चालक आरिफ खान ने बस को टोल प्लाजा, खंदौली पर रोक दिया। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ेंः- नववर्ष में धमाल को तैयार ताजनगरी: पुलिस की नजर भी टेढ़ी, रात 10 बजे के बाद बजा डीजे...तो होटल पर होगी कार्रवाई
विज्ञापन
विज्ञापन


आग बुझाने के यंत्र से आग पर काबू पाने का प्रयास किया। लेकिन, आग काबू न होती देख टोल अथॉरिटी के गार्ड मौके पर पहुंच गए। आग बुझाने के सिलेंडर व पानी के टैंकर की मदद से आग पर काबू पाया गया। परिचालक जीत सिंह ने बताया कि बस में 12 सवारियां थीं। यह नई दिल्ली से लखनऊ जा रहीं थीं। सवारियों को दूसरी बस से लखनऊ भेजा गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed