{"_id":"59a94f554f1c1b0a278b4cf1","slug":"timings-for-eid-ul-adha-namaj-in-agra","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"ईद उल जुहाः ये है आगरा की अलग-अगल मस्जिदों में नमाज का वक्त ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ईद उल जुहाः ये है आगरा की अलग-अगल मस्जिदों में नमाज का वक्त
ब्यूरो/अमर उजाला आगरा
Updated Fri, 01 Sep 2017 05:45 PM IST
विज्ञापन
ईद (File photo)
- फोटो : अमर उजाला
आगरा में ईद उल जुहा (बकरीद) का त्योहार दो सितंबर को मनाया जाएगा। शहर मुफ्ती अब्दुल खुबैब रूमी ने शहर की प्रमुख मस्जिदों में होने वाली ईद की सुबह की नमाज का वक्त मुकर्रर कर दिया है। मस्जिदों के आसपास माकूल इंतजाम कराने की बात कही है।
वहीं बकरीद पर शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए मजिस्ट्रेट नियुक्त किए गए हैं। हरीपर्वत थाना पर अस्थाई कंट्रोल रूम स्थापित किया जाएगा। यहां टोरंट पावर, नगर निगम, जलकल विभाग के अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहेंगे।
प्रभारी जिला मजिस्ट्रेट रविंद्र कुमार के अनुसार, नगर में सफाई व्यवस्था, बिजली व्यवस्था, पेयजल आपूर्ति, यातायात व्यवस्था आदि के लिए संबंधित विभागों को निर्देश दिए जा चुके हैं। ईदगाह मस्जिद पर सुबह सात बजे नमाज होगी। यहां उप जिला मजिस्ट्रेट सदर रजनीश मिश्रा व लोक निर्माण विभाग के ताराचंद रहेंगे।
विज्ञापन
शाही जामा मस्जिद मंटोला पर सुबह 7.45 बजे नमाज होगी। यहां अपर नगर मजिस्ट्रेट अरुण कुमार यादव व तहसीलदार रजनीकांत, अकबरी मस्जिद कोतवाली पर अपर नगर मजिस्ट्रेट सुशीला व सहायक अभियंता एडीए बृजेश कुमार, लाल मस्जिद न्यू आगरा पर अपर नगर मजिस्ट्रेट सुरेंद्र सिंह व अधिशासी अभियंता नगर निगम मनोज कुमार, ताजमहल पर अपर नगर मजिस्ट्रेट वंदिता श्रीवास्तव व समाज कल्याण अधिकारी संजीव नयन मिश्रा आदि मजिस्ट्रेट तैनात किए गए हैं। आठ मजिस्ट्रेट रिजर्व भी रखे गए हैं।

Trending Videos
ये है नमाज का वक्त
शाही ईदगाह- 7:00 बजे
जामा मस्जिद- 7:45 बजे
अकबरी मस्जिद- 8:00 बजे
मस्जिद मोअत्मद खां- 8:30 बजे
मस्जिद जाल- 9:00 बजे
मस्जिद नूरी- 10 बजे
मस्जिद लोहामंडी- 8:30 बजे
शाही मस्जिद कलां- 9:00 बजे
ताजमहल मस्जिद- 9:15 बजे
बाबरी मस्जिद- 9:30 बजे
मस्जिद सुल्तान परवेज- 8:30 बजे
जामा मस्जिद- 7:45 बजे
अकबरी मस्जिद- 8:00 बजे
मस्जिद मोअत्मद खां- 8:30 बजे
मस्जिद जाल- 9:00 बजे
मस्जिद नूरी- 10 बजे
मस्जिद लोहामंडी- 8:30 बजे
शाही मस्जिद कलां- 9:00 बजे
ताजमहल मस्जिद- 9:15 बजे
बाबरी मस्जिद- 9:30 बजे
मस्जिद सुल्तान परवेज- 8:30 बजे