फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   timing change of Thakur Banke Bihari Temple vrindavan

ठाकुर बांकेबिहारी के दर्शन का समय परिवर्तन, अब इतने बजे खुलेंगे मंदिर के पट

Fri, 09 Nov 2018 03:55 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला वृंदावन (मथुरा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला वृंदावन (मथुरा) Updated Fri, 09 Nov 2018 03:55 PM IST
विज्ञापन
timing change of Thakur Banke Bihari Temple vrindavan
बांकेबिहारी मंदिर में दर्शन को उमड़े भक्त - फोटो : अमर उजाला
वृंदावन के ठाकुर बांके बिहारी मंदिर में शीतकालीन सेवा का क्रम शुक्रवार को भाई दूज से शुरू हो गया। बदली सेवा के अंतर्गत मंदिर दर्शन का समय परिवर्तिन के साथ ठाकुर बांकेबिहारी महाराज की सेवा भी शीत कालीन पद्धति के अनुसार शुरू हो गई। 
विज्ञापन


बदले समय के अनुसार शुक्रवार सुबह ठाकुर बांके बिहारी मंदिर के पट 8.45 पर भक्तों के लिए खोले गए। उसके बाद 8.55 पर सेवायतों द्वारा ठाकुर बांकेबिहारीजी की श्रृंगार आरती की। दोपहर 12 बजे ठाकुरजी को भोग अर्पित किया गया। 
विज्ञापन


12.30 बजे पुन: ठाकुरजी के दर्शन भक्तों को सुलभ हुए। 12.55 पर राज भोग आरती के साथ प्रात:कालीन दर्शन पूर्ण हो गए। सायंकालीन दर्शन के अनुसार 4.30 बजे मंदिर के पट खुलते ही भक्त अपने आराध्य के दर्शन के लिए पहुंचे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


7.30 बजे ठाकुरजी को शयन भोग अर्पित किया गया। वहीं 8.00 बजे भक्तों को दर्शन देने के साथ 8.25 पर शयन भोग आरती की गई। मंदिर के प्रबंधक प्रशासन उमेश सारस्वत ने बताया कि मौसम के बदलाव के साथ ही ठाकुरजी की राग और भोग सेवा में बदलाव करने की परंपरा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed