फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Tight security on Independence Day

Agra: स्वतंत्रता दिवस पर कड़ा पहरा...पर्यटन स्थलों और मंदिरों में रहेगी अतिरिक्त फोर्स; ड्रोन से निगरानी

Fri, 15 Aug 2025 12:01 AM IST
अरुन पाराशर संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Published by: अरुन पाराशर Updated Fri, 15 Aug 2025 12:01 AM IST
सार

सुरक्षा के मद्देनजर सादा कपड़ों में पुलिसकर्मी तैनात किए गए हैं। जोकि संदिग्धों पर नजर रखेंगे। संवेदनशील इलाकों में ड्रोन कैमरों से भी निगरानी की जाएगी। जनपद की सीमा पर बैरियर लगाए गए हैं।

विज्ञापन
Tight security on Independence Day
स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष में रोशनी से जगमग आगरा किला। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

अगरा में स्वतंत्रता दिवस पर पुलिस का कड़ा पहरा रहेगा। शुक्रवार को ताजमहल बंद रहेगा। मगर, अन्य स्मारकों में भीड़ रहती है। इसको देखते हुए आगरा किला समेत अन्य पर्यटन स्थलों पर अतिरिक्त फोर्स लगाया गया है। शनिवार को जन्माष्टमी पर भी मंदिरों में भीड़ रहेगी। इसे देखते हुए अलग से सुरक्षा प्लान बनाया गया है। प्रमुख मंदिरों में प्रबंधन के लोगों के साथ थाना पुलिस रहेगी। इसके अलावा अन्य मंदिरों में दो-दो पुलिसकर्मी तैनात किए गए हैं। भीड़भाड़ वाले बाजार, माॅल में सादा कपड़ों में भी पुलिस तैनात की गई है।
विज्ञापन


डीसीपी सिटी सोनम कुमार ने बताया कि स्वतंत्रता दिवस पर होटल और रेस्तरां की चेकिंग की जा रही है। संदिग्धों से पूछताछ की जा रही है। निर्देश दिए गए हैं कि होटलों में बिना आईडी के किसी के रुकने पर संचालक पर कार्रवाई की जाएगी। शहर के प्रमुख बाजारों राजा की मंडी, शाहगंज, सिंधी बाजार, फुव्वारा, किनारी बाजार, रावत पाड़ा आदि में पुलिस तैनात की गई है। पीएसी को भी लगाया गया है।
विज्ञापन


 

मनचलों की धरपकड़ के लिए एंटी रोमियो स्क्वाड की अलग-अलग टीम रहेगी। अगर, किसी युवती और महिला से छेड़छाड़ और पीछा करते कोई नजर आएगा तो कार्रवाई की जाएगी। सादा कपड़ों में पुलिसकर्मी तैनात किए गए हैं। जोकि संदिग्धों पर नजर रखेंगे। संवेदनशील इलाकों में ड्रोन कैमरों से भी निगरानी की जाएगी। जनपद की सीमा पर बैरियर लगाए गए हैं। बाहर से आने वाले संदिग्धों से पूछताछ की जाएगी। थाना प्रभारी निरीक्षक और थानाध्यक्षों को निर्देशित किया गया है कि वह भ्रमणशील रहें। किसी तरह की समस्या होने पर अधिकारियों को अवगत कराएंगे।

 

मंदिरों के लिए विशेष इंतजाम
जन्माष्टमी पर लायर्स काॅलोनी, नेहरू नगर, केंद्रीय हिंदी संस्थान मार्ग स्थित राधा कृष्ण मंदिर, कमला नगर इस्कान मंदिर सहित अन्य मंदिरों में भीड़भाड़ रहती है। यहां पर मंदिर प्रबंधन के लोगों से बात की गई है। थाना पुलिस को लगाया गया है। भीड़ प्रबंधन की जिम्मेदारी भी पुलिस की रहेगी। प्रमुख मंदिरों के अलावा अन्य में 2-2 पुलिसकर्मी रहेंगे।
यातायात व्यवस्था संभालने के लिए 500 पुलिसकर्मी रहेंगे तैनात

स्वतंत्रता दिवस और एमजी रोड पर यातायात व्यवस्था संभालने के लिए 500 यातायात और थाना पुलिस के कर्मचारी लगाए हैं। एमजी रोड और हाईवे के चाैराहों पर पुलिस रहेगी। टीआई व्यवस्था संभालेंगे। किसी चाैराहे पर जाम लगने पर टीआई पहुंचेंगे। सीसीटीवी कैमरों की मदद से कंट्रोल रूम से नजर रखी जाएगी। शहर में मेट्रो का कार्य चल रहा है। बैरिकेडिंग लगी हुई है। वाहनों का दबाव बढ़ने पर सिकंदरा से लेकर आईएसबीटी तक जाम की समस्या रहती है। इसको देखते हुए अतिरिक्त पुलिसकर्मी रहेंगे।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed