{"_id":"65acb9de5a68f6cf070dcdc5","slug":"thug-posing-as-an-army-officer-cheated-transporter-of-sixty-eight-thousand-in-agra-2024-01-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra: सेना का अधिकारी बन ट्रांसपोर्टर से 68 हजार ठगे, खाते में गाड़ी का किराया भेजने के नाम पर रकम पार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra: सेना का अधिकारी बन ट्रांसपोर्टर से 68 हजार ठगे, खाते में गाड़ी का किराया भेजने के नाम पर रकम पार
Sun, 21 Jan 2024 11:59 AM IST
भूपेन्द्र सिंह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: भूपेन्द्र सिंह
Updated Sun, 21 Jan 2024 11:59 AM IST
सार
आगरा में ठग ने सेना का अधिकारी बनकर ट्रांसपोर्टर से 68 हजार रुपये की ठगी कर ली। खाते में गाड़ी का किराया भेजने के नाम पर रकम पार कर दी।
विज्ञापन
ठगी
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
उत्तर प्रदेश के आगरा में ट्रांसपोर्टर से सेना का सामान दिल्ली से आगरा ले जाने के नाम पर ठगों ने दिल्ली गाड़ी मंगवा ली। गेट पास लेकर आने के बहाने उसे सेना के गेट के बाहर खड़ा करा दिया। शुक्रवार को किराये की रकम खाते में भेजने के नाम पर 68 हजार रुपये ठग लिए। पीड़ित ने साइबर थाने में शिकायत दर्ज कराई है।
विज्ञापन
दयालबाग के यमुनोत्री विहार निवासी ट्रांसपोर्ट व्यवसायी गुरदयाल सिंह बेदी भाजपा नेता हैं। उन्होंने बताया कि 18 जनवरी को एक मित्र की मदद से ठगों ने उनसे गाड़ी मंगाने के लिए संपर्क किया। ठग ने खुद को सेना का अधिकारी बताया। उसने कहा कि दिल्ली से आगरा सेना का सामान जाना है, ट्रक चाहिए। 20 हजार का भाड़ा तय होने पर उन्होंने ट्रक भेज दिया।
विज्ञापन
शुक्रवार को सुबह ठग ने उन्हें फोन किया। कहा कि गाड़ी लोड है। अब रुपये भेजने हैं। पेटीएम नंबर दो। ज्यादा रकम का हवाला देकर पहले उनसे ट्रायल के तौर पर 10 रुपये खाते में भेजने के लिए बोला। उन्होंने भेजे तो ठग ने वापस 20 रुपये भेज दिए। इसके बाद उसने बातों में लगाकर 20 हजार और ट्रांसफर करा लिए।
विज्ञापन
इस तरह सेना का हवाला देकर कई बार में उनसे 68 हजार रुपये ट्रांसफर करा लिए। ठगों ने क्यूआर कोड भी सेना लिखा हुआ भेजा था। उन्होंने सेना के अधिकारी समझकर ठगों पर भरोसा कर लिया। ठगी का पता चलने पर उन्होंने ट्रक चालक को फोन किया। वहां गाड़ी में सामान लोड नहीं हुआ था।