फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   three youths molesting the school girl in firozabad

फिरोजाबाद: कोचिंग से घर लौट रही छात्रा से छेड़छाड़, विरोध पर आरोपियों ने की फायरिंग

Fri, 24 Dec 2021 04:00 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Published by: मुकेश कुमार Updated Fri, 24 Dec 2021 04:00 PM IST
सार

पीड़िता कक्षा की छात्रा है। आरोपी युवक उसे कई दिनों से परेशान कर रहा था। बृहस्पतिवार को उसने हद पार कर दी। छात्रा का रास्ता रोककर छेड़छाड़ करने लगा। पुलिस ने उक्त आरोपी को हिरासत में लिया है। 

विज्ञापन
three youths molesting the school girl in firozabad
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : पीटीआई

विस्तार

फिरोजाबाद में कोचिंग से घर लौट रही छात्रा के साथ युवकों ने छेड़छाड़ कर दी। छात्रा के परिजनों ने विरोध किया तो आरोपियों ने फायरिंग कर दी। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने तीन युवकों के खिलाफ जानलेवा हमला और छेड़छाड़ का मुकदमा दर्ज किया है। एक आरोपी को पुलिस ने पूछताछ को हिरासत में लिया है। 

विज्ञापन

थाना उत्तर क्षेत्र के मोहल्ला मथुरा नगर निवासी एक किशोरी कक्षा नौ की छात्रा है। वह प्रतिदिन आर्यनगर में कोचिंग पढ़ने जाती है। आरोप है कि आर्यनगर स्थित पेंट की दुकान पर नौकरी करने वाला आरिफ निवासी नैनी ग्लास थाना रामगढ़ उसके साथ छेड़छाड़ करता है।
विज्ञापन

छात्रा का रास्ता रोककर की छेड़छाड़
बृहस्पतिवार शाम को छात्रा कोचिंग पढ़कर घर जा रही थी। तभी आरिफ ने उसको रोक लिया और छेड़छाड़ करने के साथ ही मोबाइल नंबर देने के लिए छात्रा पर दवाब बनाने लगा। छात्रा ने मना किया तो उसको धमकाने लगा। छात्रा ने परिजनों को सूचना दी तो वह मौके पर पहुंच गए। 

विज्ञापन
विज्ञापन

विरोध करने पर की फायरिंग
परिजनों ने उसकी हरकत का विरोध किया तो आरोपी आरिफ ने अपने साथी ध्रुव व उमेश निवासी आर्यनगर थाना उत्तर को मौके पर बुला लिया। दोनों पक्षों के बीच विवाद होने लगा। इस बीच आरोपी पक्ष ने फायरिंग कर दी। फायरिंग होते ही क्षेत्र में अफरातफरी मच गई। सूचना पर कोतवाल उत्तर संजीव कुमार दुबे मौके पर पहुंचे। पुलिस ने आरोपी आरिफ को हिरासत में ले लिया। जबकि ध्रुव और उमेश
मौके से भाग निकले। 

थानाध्यक्ष उत्तर संजीव दुबे ने बताया कि छात्रा के चाचा की तहरीर पर उमेश, ध्रुव व आरिफ के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। फरार आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed