फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Up Weather Forecast Temperature Hits Record three Dead Know Monsoon Expectation News In Hindi

यूपी में गर्मी से हाहाकार: आगरा में 46.3 डिग्री पहुंचा पारा, तीन युवकों की मौत; घरों में कैद हुए लोग

Tue, 18 Jun 2024 10:11 AM IST
आगरा ब्यूरो अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: आगरा ब्यूरो Updated Tue, 18 Jun 2024 10:11 AM IST
सार

गर्मी हर दिन एक नया रिकॉर्ड बना रही है। आगरा सहित पूरा यूपी भीषण लू व गर्मी की चपेट में है। आगरा में 46.3 डिग्री तापमान रहा। इसकी वजह से दोपहर से ही सड़कों पर सन्नाटा छा गया।

विज्ञापन
Up Weather Forecast Temperature Hits Record three Dead Know Monsoon Expectation News In Hindi
Up Weather - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश में गर्मी चरम पर है, तो वहीं आगरा में 46.3 डिग्री तापमान और लू के थपेड़ों से हाल बेहाल रहा। भीषण गर्मी में तीन युवकों की मौत हो गई, तो वहीं चार सैलानियों की तबीयत स्मारकों में खराब हो गई। आगरा किला में दो और ताजमहल पर दो सैलानियों को प्राथमिक उपचार दिया गया।

विज्ञापन

गर्मी में लू के थपेड़े जानलेवा हो गए हैं। सोमवार को लू से तीन युवकों की मौत हो गई। ताजगंज क्षेत्र के नगला तल्फी में रामलखन (30) और तोरा में बैंक ऑफ बड़ौदा के पास एक युवक का शव मिला है। केंद्रीय हिंदी संस्थान रोड पर इंदल ने दम तोड़ दिया। वह इंदौर का रहने वाला था। मजदूरी करता था। प्रभारी निरीक्षक ताजगंज ने बताया कि नगला तल्फी में रामलखन का शव एकता चौकी, टीवी टावर के पास मिला। तोरा में बैंक के पास मिले शव की शिनाख्त नहीं हो सकी है। दोनों की मृत्यु गर्मी से हुई है। दोनों मजदूर थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

लू से चार सैलानियों की बिगड़ी तबीयत
सोमवार को ताजमहल में ईद की नमाज के बाद आई प्रिया की तबीयत खराब हो गई। वह लू के कारण पश्चिमी गेट की ओर गिर गईं। उनकी तरह ही विशाखापत्ननम से आए श्रीभल्ल वीरभद्रास्वामी को भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण के कर्मचारी डिस्पेंसरी ले गए, जहां प्राथमिक उपचार दिया गया। आगरा किला में बनी डिस्पेंसरी में जितेंद्र यादव और सुमित सौन को उपचार दिया गया। एएसआई की ‘मे आई हेल्प यू’ टीम ने उन्हें दीवान-ए-आम परिसर में लू से तबीयत बिगड़ने पर ओआरएस का पाउडर दिया और डिस्पेंसरी लेकर पहुंचे।

विज्ञापन

लू की वजह से बदल दिया रास्ता
ताजमहल में गर्मी के कारण पर्यटकों के बेहोश होकर गिरने के मामलों के बाद गाइड और फोटोग्राफर पर्यटकों को म्यूजियम की ओर से लेकर जा रहे हैं। रॉयल गेट से प्रवेश के बाद पर्यटक नहरों के किनारे पाथवे से ही ताज के मुख्य गुंबद तक जाते थे। अब ज्यादातर पर्यटकों ने रास्ता बदल दिया है। ताजमहल में नहर के दोनों ओर दो पाथवे और हैं, जो पेड़ों से घिरे हैं। यहां घने पेड़ों की छांव है। बीच वाले और म्यूजियम से सटे पाथवे से पर्यटकों ने तेज धूप में निकलना शुरू कर दिया है। मुख्य गुंबद को देखकर लौटने वाले भी अब नक्कारखाने की ओर से लौट रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed