फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Three youths abducted the medical college manager

Agra News: मेडिकल कॉलेज प्रबंधक को अगवा कर ले गए तीन युवक

Wed, 16 Sep 2026 11:08 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Wed, 16 Sep 2026 11:08 PM IST
विज्ञापन
Three youths abducted the medical college manager
एटा/मारहरा। बरेली-मथुरा राजमार्ग स्थित बीएस मेडिकल कॉलेज के प्रबंधक सतेंद्र कुमार को बुधवार सुबह एडमिशन के पैसे के लेनदेन की लिखा पढ़ी के बहाने तीन युवक अपने साथ ले गए। उन्हें तहसील न ले जाकर कार सवार आगरा ले गए। प्रबंधक के अगवा करने की सूचना से खलबली मच गई। मारहरा पुलिस आगरा से प्रबंधक और तीन युवकों को साथ ले आई है।
विज्ञापन

मारहरा के गांव नगरिया महमूदपुर निवासी सतेंद्र कुमार बीएस मेडिकल कॉलेज के प्रबंधक हैं। मथुरा-बरेली मार्ग पर गांव के पास उनका कॉलेज बना हुआ है। बुधवार सुबह करीब साढ़े सात बजे सफेद रंग की कार से तीन लोग कॉलेज पहुंचे। आरोप है कि उन्होंने सतेंद्र कुमार को कार में बैठाया और अपने साथ ले गए। घटना की जानकारी उनके छोटे भाई रामसेवक ने डायल-112 पर पुलिस को दी। पुलिस ने आसपास के क्षेत्रों में संभावित स्थानों पर कांबिंग करने के साथ ही घटना से जुड़े लोगों और प्रबंधक के संबंध में जानकारी जुटानी शुरू कर दी।
विज्ञापन

सीओ संकल्पदीप कुशवाह ने बताया कि आगरा के तीन युवकों का उनसे एडमिशन के पैसे को लेनदेन का विवाद चल रहा है। इसी की लिखा पढ़ी कराने के लिए वह तहसील जाने की कहकर सतेंद्र को ले गए थे। तहसील न जाकर वह आगरा चले गए। पुलिस ने आगरा से सतेंद्र को सकुशल बरामद कर लिया है। तीनों युवकों को भी साथ लाया गया है। इस संबंध में कोई तहरीर नहीं मिली है। तहरीर के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed