{"_id":"5c11ef24bdec2241885d5915","slug":"three-young-man-died-in-road-accident-in-mathura","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"यातायात नियमों की अनदेखी पड़ी महंगी, हादसे में बाइक सवार तीन दोस्तों की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यातायात नियमों की अनदेखी पड़ी महंगी, हादसे में बाइक सवार तीन दोस्तों की मौत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला मथुरा
Updated Thu, 13 Dec 2018 11:03 AM IST
विज्ञापन
पोस्टमार्टम हाउस के बाहर खड़े परिजन
- फोटो : अमर उजाला
मथुरा-राया मार्ग पर बुधवार रात को ट्रक की टक्कर से बाइक सवार तीन युवकों की मौत हो गई। यह तीनों राया में सहालग में तंदूर का काम करके घर लौट रहे थे। इनकी मौत की सूचना मिलते ही परिवारों में कोहराम मच गया।
ट्रिपल राइडिंग के साथ ही बिना हेलमेट के तीनों युवक बाइक पर सवार थे। पुलिस की मानें तो तीनों की मौत सिर में चोट लगने के कारण हुई है। इसके अलावा शरीर में अन्य जगह पर चोटें आईं हैं। शवों का पोस्टमार्टम कराया गया है।
मृतकों में कलुआ (23) पुत्र वेदराम निवासी शिवपुरी कॉलोनी यमुनापार, सुनील चंद्र (24) पुत्र सौदान चंद्र निवासी कृष्णापुरी सदर बाजार मथुरा और सोनू (22) पुत्र शंकरलाल निवासी जमुना बाग रोड श्यामसुंदर कॉलोनी थाना सदर बाजार हैं।

आधी रात को हुआ हादसा
बुधवार रात को राया में शादी समारोह था, जहां काम करने के बाद ये तीनों दोस्त एक ही बाइक से लौट रहे थे। जमुनापार के राधे कोल्ड स्टोर के पास पहुंचे ही थे कि ट्रक ने पीछे से बाइक को टक्कर मार दी। मौके पर ही तीनों युवकों की मौत हो गई।
पुलिस ने तीनों मृतकों की शिनाख्त जेब में मिले पहचान पत्र और मोबाइल से की। प्रभारी निरीक्षक प्रदीप कुमार ने बताया कि तीनों युवक तंदूर पर काम करते थे। रात को राया में सहालग से लौटते हुए हादसे का शिकार हो गए। तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा।
परिवारों में मचा कोहराम
सोनू टेंपो चलाने के साथ ही सहालग में तंदूर पर काम करता था। सुनील के साथ कलुआ और सोनू सहालग में तंदूर पर जाया करते थे। तीनों अच्छे दोस्त भी थे। सहालग में सुनील दोनों को बुला लिया करता था। तीनों युवकों की मौत से परिवारों में कोहराम मचा हुआ है।
छह माह पहले हुई थी सोनू की शादी
सोनू की शादी छह माह पहले ही फतेहपुर के गांव गढ़ा में हुई थी। परिवार में सबकुछ सही चल रहा था, लेकिन बुधवार की रात सोनू के परिवार के साथ कलुआ और सुनील के परिवारों पर मानो पहाड़ टूट पड़ा हो।