फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Three Young Man Died From Suffocation During Cleaning Well

आगराः कुआं साफ करने के दौरान बड़ा हादसा, जहरीली गैस से तीन युवकों की मौत

Sun, 14 Jun 2020 05:31 PM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: Abhishek Saxena Updated Sun, 14 Jun 2020 05:31 PM IST
सार

कुएं में उतरे एक युवक को बचाने उतरे दो युवक भी दम घुटने से मरे

विज्ञापन
Three Young Man Died From Suffocation During Cleaning Well
तीन मौतों के बाद जाम लगा रहे लोगों से बात करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा के सैंया क्षेत्र के ग्राम सौंरा में रविवार की सुबह पुराने कुएं की सफाई करने उतरे युवक भोलू (22), पप्पू (22) और लखन (17) की जहरीली गैस की चपेट में आने से मौत हो गई। हादसे से आक्रोशित परिजनों ने शवों को हाईवे पर रखकर जाम लगा दिया। बवाल बढ़ता देखकर कई थानों की फोर्स बुला ली गई।
विज्ञापन


करीब चार घंटे बाद पुलिस ने हल्का बल प्रयोग कर जबरन शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। घरवाले पूर्व में पानी निकासी के विवाद में शामिल लोगों पर युवकों की हत्या का मुकदमा दर्ज कराने की मांग कर रहे थे। एसपीआरए पश्चिमी ने बताया कि परिजनों की तहरीर ले ली गई है। जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। 
विज्ञापन


ग्राम सौंरा में सुबह करीब सात बजे गांव के ही तीन युवक भोलू पुत्र हाकिम सिंह, पप्पू पुत्र हरिश्चंद्र और लखन पुत्र बदन सिंह कुएं की सफाई करने रस्सी के सहारे उतर रहे थे। अचानक एक-एक कर तीनों युवक कुएं में गिर पड़े। कुएं में जहरीली गैस की जानकारी होते ही हड़कंप मच गया। लोगों ने पुलिस के साथ फायर ब्रिगेड को सूचना दी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 

Three Young Man Died From Suffocation During Cleaning Well
मृतकों के फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
जानकीर होते ही थानाध्यक्ष सैंया, क्षेत्राधिकारी खेरागढ़ मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने ग्रामीणों के सहयोग से रस्सी डालकर कुएं से तीनों युवकों को निकाला। इनमें भोलू व लखन की मौके पर ही मौत हो गई थी। जबकि पप्पू को परिजन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर गए। जहां से उसे एसएन इमरजेंसी रेफर कर दिया। वहां उपचार के दौरान उसकी भी मौत हो गई। तीनों युवकों की मौत से गांव में कोहराम मच गया। 

फिरोजाबादः निजी चिकित्सक ने गोली मारकर की आत्महत्या, पड़ताल में जुटी पुलिस

परिजनों ने दोनों मृतक युवकों भोलू व लखन के शव को हाईवे पर रखकर जाम लगा दिया। परिजन पुलिस की कोई बात सुनने को तैयार नहीं थे। घरवाले गांव के ही कुछ लोगों के खिलाफ मारपीट व युवकों की हत्या का मुकदमा दर्ज कराने की मांग कर रहे थे। मौके पर जिला पंचायत सदस्य के पति अरुण कंसाना भी पहुंचे। 

उन्होंने आक्रोशित ग्रामीणों को समझाया। तीनों युवकों के परिजन घटना के लिए गांव के ही दूसरे पक्ष को जिम्मेदार मान रहे थे। पुलिस के समझाने पर दोपहर तक जब लोग नहीं मानें, तो दोपहर करीब 12 बजे पुलिस ने हल्का बल प्रयोग कर शव गाड़ी मे रखकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक भोलू के पिता हाकिम सिंह ने मामले मे गांव के ही अंतराम, अरविंद व अन्य छह लोगों के खिलाफ मारपीट कर तीनों युवकों को कुंए मे ढकेलने की तहरीर दी है।

एसपीआरए पश्चिमी रवि कुमार ने बताया कि कुएं की सफाई के लिए उतरे तीन युवकों की जहरीली गैस की चपेट मे आने से मौत हुई। परिजनों ने तहरीर दी है। मामले की जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। 

पानी की निकासी का चल रहा है विवाद
ग्रामीणों ने बताया कि पूर्व में गांव के पानी की निकासी का पीड़ित पक्ष का गांव के ही अंतराम पक्ष से विवाद चल रहा था। गांव के बाहर अंतराम पक्ष का खेत है। गांव का बरसों से इन्हीं खेतों मे जा रहा था। दो जून को अंतराम पक्ष ने खेत में मिट्टी डालकर पानी रोक दिया था। पानी रोकने से गलियों मे पानी भर गया था। तब पुलिस ने मौके पर पहुंचकर समझौता कराया था। इस संबंध में हाकिम सिंह व अन्य ग्रामीण तहसील खेरागढ़ भी गए थे।

पानी कुएं में डालने की बनाई थी योजना
तीनों युवक गलियों के पानी को कुएं में डालने की योजना बनाई थी। इसके लिए कुएं में पड़े पत्थरों को बाहर निकलने के लिए वे उतरे थे। इसी दौरान यह हादसा हो गया। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed