{"_id":"5bf95da3bdec2241c769204b","slug":"three-year-old-girl-drowned-in-water-tank-of-primary-health-center","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के पानी के टैंक में मिला मासूम बेटी का शव, परिवार में मचा कोहराम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के पानी के टैंक में मिला मासूम बेटी का शव, परिवार में मचा कोहराम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला फिरोजाबाद
Updated Sat, 24 Nov 2018 07:48 PM IST
विज्ञापन
मासूम अंशी का फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फिरोजाबाद के हिरनगांव स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में बने पानी के टैंक में डूबकर तीन वर्षीय बच्ची की मौत हो गई। उसका शव टैंक में पड़ा मिला। इकलौती बच्ची की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। परिजनों ने पुलिस को सूचना दिए बिना ही उसका शव दफन कर दिया है।
टूंडला थाना क्षेत्र के गांव हिरनगांव निवासी रवि किशन फिरोजाबाद स्थित कांच फैक्क्ट्री में काम करता है। वो शनिवार सुबह काम पर चला गया था और उसकी पत्नी घरेलू कामकाज में व्यस्त हो गयी थी। इसी बीच उनकी इकलौती तीन वर्षीय बेटी अंशी घर से खेलने निकल गई।
अंशी खेलते-खेलते घर के पास स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में पहुंच गई, किसी को पता ही नहीं चला। बेटी घर पर नहीं मिली तो मां ने तलाश की। दोपहर 12 बजे करीब उसको घर में इधर-उधर खोजा गया तो वो नहीं मिली। तब परिजनों ने उसकी आसपास तलाश की।

टैंक में पड़़ा मिला शव
बेटी को खोजते हुए परिजन बंद पड़े प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर पहुंचे तो वहां स्थित पानी के टैंक में अंशी का शव तैरता देख उनकी चीख निकल गई। बच्ची को टैंक से बाहर निकाला, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।
घटना से परिजनों का रो रोकर बुरा हाल था। परिजनों ने पुलिस को सूचना दिए बिना ही अंशी के शव को दफना दिया। थाना प्रभारी बीडी पांडेय ने बताया कि उन्हें घटना की कोई जानकारी नहीं दी गई है।
हिरनगांव में क्षेत्र के लोगों की सुविधा के लिए वर्षों पूर्व प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का निर्माण कराया गया था। यह भवन बन तो गया, लेकिन आज तक वहां कोई चिकित्सक नहीं पहुंचा। इसके चलते अस्पताल बंद रहता है।
टैंक को भी खुला छोड़ दिया गया है। खुले टैंक में पानी भरा होने से यह घटना हो गई। इस घटना के बाद ग्रामीणों ने खुले पड़े टैंक को बंद कर दिया है।