फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Three-Year-Old Boy Dies After Falling into Pond in Agra, Mother Cries Holding Son’s Body

आगरा में मौत की पोखर: तीन वर्षीय मासूम की डूबने से गई जान, इकलौते बेटे की मौत से सदमे में घरवाले

Sat, 12 Sep 2026 01:38 PM IST
Dhirendra Singh अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: Dhirendra Singh Updated Sat, 12 Sep 2026 01:38 PM IST
सार

आगरा के मधुनगर क्षेत्र में पोखर में गिरने से तीन वर्षीय हृदयांश की मौत हो गई। तेज हवा के झोंके से संतुलन बिगड़ने के बाद वह पोखर में गिर गया था। एसएन मेडिकल कॉलेज में चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पोस्टमार्टम गृह पर बेटे का शव गोद में लेकर मां दहाड़ें मारकर रोती रही।
 

विज्ञापन
Three-Year-Old Boy Dies After Falling into Pond in Agra, Mother Cries Holding Son’s Body
तीन वर्षीय मासूम की डूबने से गई जान - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

आगरा के थाना सदर के मधुनगर क्षेत्र की पानी की टंकी के पास पोखर में गिरने से तीन वर्षीय हृदयांश की मौत हो गई। पिता कृष्णा गुजरात में लोअर टीशर्ट बनाने की फैक्टरी में काम करते हैं। मां मीना निवासी नगला अकोई सीओडी के पास ने बताया कि बेटा खेत में शोच के लिए गया था।
विज्ञापन


लौटते समय पोखर के पास तेज हवा के झोंके से उसका संतुलन बिगड़ गया और वह पोखर के गिर गया। परिजन एसएन मेडिकल लेकर आए ।

यहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। पोस्टमार्टम गृह पर मां बेटे को गोद में लिए दहाड़ें मारकर रो रही थी। बार बार कह रही थी कि काफी मन्नतों और इलाज के बाद एक बेटा हुआ था। उनका पूरा परिवार खत्म हो गया।अब किसके लिए जिएंगी। परिजन ने पोस्टमार्टम कराने से मना कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed