{"_id":"5feffee58ebc3ecd67523138","slug":"three-traffic-police-stations-will-be-built-on-yamuna-expressway","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"यमुना एक्सप्रेसवे पर बढ़ेगा सुरक्षा का दायरा, बनेंगे तीन यातायात थाने, जमीन की तलाश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यमुना एक्सप्रेसवे पर बढ़ेगा सुरक्षा का दायरा, बनेंगे तीन यातायात थाने, जमीन की तलाश
Sun, 03 Jan 2021 08:30 AM IST
मुकेश कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Sun, 03 Jan 2021 08:30 AM IST
विज्ञापन
यमुना एक्सप्रेसवे
- फोटो : अमर उजाला
यमुना एक्सप्रेसवे पर हादसे और आपराधिक घटनाओं को रोकने के लिए प्रदेश सरकार ने कवायद शुरू कर दी है। इसके तहत अब एक्सप्रेसवे पर सुरक्षा का दायरा बढ़ाया जाएगा। मथुरा जिले के फरह, रिफाइनरी और छाता क्षेत्र में यातायात थाने बनाए जाएंगे। इन थानों के लिए पुलिस ने जमीन की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
यमुना एक्सप्रेसवे मथुरा जिले की सीमा में करीब 67 किलोमीटर तक है। नोएडा की तरफ से थाना नौहझील की सीमा शुरू होकर थाना बलदेव की सीमा आगरा के खंदौली तक है। एक्सप्रेसवे की सीमा में सात थाने पड़ते हैं। इसके बावजूद आए दिन दुर्घटनाओं में लोगों की जान चली जाती है तो कई गिरोह वारदात करने से भी नहीं डरते।
विज्ञापन
ताजमहल देखने के बहाने पत्नी ने रची थी 'खूनी' साजिश, इस तस्वीर से हुआ पति की हत्या का खुलासा
विज्ञापन
लोगों को सफर सुरक्षित महसूस कराने के लिए प्रदेश सरकार ने कवायद शुरू कर दी है। इसके चलते मथुरा जिले की सीमा में तीन यातायात थाने बनाए जाने की घोषणा हुई तो मथुरा पुलिस भी थानों के लिए जमीन की तलाश में जुट गई है। जल्द ही जमीन की तलाश पूरी होने के बाद थानों के निर्माण की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी।
Trending Videos
अभी तक एक्सप्रेसवे पर यहां हैं थाने
थाना नौहझील, कोतवाली सुरीर, थाना मांट, थाना जमुनापार, कोतवाली राया, थाना महावन, थाना बलदेव।
पुलिस अधीक्षक यातायात कमल किशोर ने बताया कि फरह, रिफाइनरी और छाता क्षेत्र में यातायात थाने बनाए जाएंगे। प्रस्तावित थानों के लिए जमीन की तलाश शुरू कर दी गई है। जमीन मिलने के बाद ही थानों के निर्माण की प्रक्रिया भी शुरू कर दी जाएगी। इस साल में यह पूरा हो जाएगा।
अपने शहर की खबरों से अपडेट रहने के लिए पढ़ते रहिए amarujala.com । अमर उजाला आगरा के फेसबुक पेज को लाइक और फॉलो करने के लिए यहां क्लिक कर सकते हैं।