{"_id":"6af29c75e8880a2dcf0357d9","slug":"three-thieves-break-into-agra-temple-on-diwali-night-steal-rs-50-000-from-donation-box-2026-11-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"भगवान के दरबार में दिवाली की रात चोरी: दानपात्र से 50 हजार उड़ाए, दो भागे; तीसरा चोर नशे में वहीं मिला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भगवान के दरबार में दिवाली की रात चोरी: दानपात्र से 50 हजार उड़ाए, दो भागे; तीसरा चोर नशे में वहीं मिला
Tue, 10 Nov 2026 09:54 AM IST
Dhirendra Singh
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Published by: Dhirendra Singh
Updated Tue, 10 Nov 2026 09:54 AM IST
सार
आगरा के कमला नगर स्थित कावेरी मंदिर में दिवाली की रात तीन चोरों ने दानपात्र का ताला तोड़कर करीब 50 हजार रुपये चोरी कर लिए। सीसीटीवी में तीनों आरोपी कैद हुए हैं। इनमें से एक नशे की हालत में मंदिर परिसर में ही मिला, जबकि दो फरार हो गए।
विज्ञापन
भगवान के दरबार में दिवाली की रात चोरी
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
आगरा के कमला नगर के कावेरी कुंज स्थित कावेरी मंदिर में दिवाली की रात चोरी की गई। दानपात्र का ताला तोड़कर उसमें रखे करीब 50 हजार रुपये चोर ले गए। वारदात मंदिर में लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई है।
मंदिर कमेटी के संरक्षक टीएन अग्रवाल ने बताया कि ईंट से मंदिर का ताला तोड़कर चोर अंदर दाखिल हुए। सीसीटीवी फुटेज में आधी रात तीन चोर मंदिर में प्रवेश करते दिखे हैं। वारदात के बाद दो आरोपी भाग गए जबकि तीसरा नशे की हालत में मंदिर परिसर में ही पड़ा मिला।
सुबह लोगों ने उसे देखा और पुलिस को सूचना दी। एसीपी छत्ता श्वेता वर्मा का कहना है कि पकड़े गए आरोपी के साथियों को तलाश की जा रही है।