फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Three teams of police engaged in search of outpost incharge's pistol Mainpuri crime news 

Mainpuri: चौकी इंचार्ज की पिस्टल तलाशने में जुटीं पुलिस की तीन टीमें, सोते समय हो गई थी चोरी 

Tue, 07 Jun 2022 05:42 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Tue, 07 Jun 2022 05:42 PM IST
सार

करहल में चौकी इंचार्ज की चोरी हुई पिस्टल का अभी तक पता नहीं चल सका है। पिस्टल की तलाश के लिए पुलिस की तीन टीमें लगाई गई हैं। अधिकारियों की ओर से मामले के जल्द खुलासा के निर्देश दिए गए हैं।
 

विज्ञापन
Three teams of police engaged in search of outpost incharge's pistol Mainpuri crime news 
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मैनपुरी के करहल में कस्बा चौकी इंचार्ज के सरकारी आवास से उनकी पिस्टल, पर्स आदि सामान चोरी के मामले में स्वाट टीम सहित अन्य टीमें चोर की तलाश में जुटीं हैं। रविवार की रात हुई इस घटना के बाद महकमे में हडकंप की स्थिति बनी हुई है। वहीं अधिकारियों की ओर से मामले के जल्द खुलासा के निर्देश दिए गए हैं।

विज्ञापन

 

सो गए थे चौकी इंचार्ज 

कस्बा करहल चौकी इंचार्ज अनिल कुमार रविवार की देर रात गश्त से आने के बाद चौकी स्थित अपने आवास में मोबाइल चार्जिंग पर लगाकर सो गए थे। उनके मुताबिक सरकारी पिस्टल तकिया के नीचे रखी थी। लेकिन रात में दरोगा जी सोते रहे और चोर पिस्टल, कारतूस, पर्स मोबाइल आदि चोरी कर आसानी से चला गया। सोमवार की सुबह जागने पर उन्हें चोरी की जानकारी हुई तो उच्चाधिकारियों को अवगत कराया गया।

विज्ञापन


चोर की तलाश में जुटी पुलिस 

उक्त मामले में एसपी कमलेश दीक्षित के आदेश पर रिपोर्ट दर्ज होने के बाद खुलासा के लिए स्वाट टीम सहित तीन टीमों को लगाया गया है। चोर कोई बाहरी है या ये किसी अपने की ही साजिश है। इसको लेकर भी जांच टीमें किसी भी तथ्य को नजरंदाज नहीं कर रहीं हैं। प्रभारी निरीक्षक नरेंद्र कुमार का कहना है कि जल्द ही खुलासा कर आरोपी के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

लोगों में ये चर्चा 

लोगों में चर्चा है कि चौकी स्थित पुलिस के आवास पर कौन चोरी की वारदात को अंजाम देने की हिम्मत करेगा। लोग दबी जुबान से कह रहे थे कि हो सकता है किसी अपने ने ही पिस्टल चोरी कर कोई खुन्नस निकाली होगी। घटना के बाद चोर का पकड़ा जाना बेहद जरूरी है तभी चोरी या साजिश का खुलासा हो सकेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed