फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   three policeman suspended in mathura saraf murder case

सराफ हत्याकांडः डीजीपी के मथुरा पहुंचने से पहले तीन पुलिसकर्मी सस्पेंड, दो लुटेरों की हुई पहचान

Tue, 16 May 2017 11:34 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला मथुरा
ब्यूरो/अमर उजाला मथुरा Updated Tue, 16 May 2017 11:34 PM IST
विज्ञापन
three policeman suspended in mathura saraf murder case
दो बदमाशों की पहचान - फोटो : अमर उजाला
होलीगेट के पास कोयला वाली गली में सोमवार रात दो सराफा कारोबारियों मेघ अग्रवाल और विकास अग्रवाल की हत्या और चार करोड़ रुपये की लूट के विरोध में मंगलवार को जिलेभर के बाजार बंद रहे। जिले में कई जगह व्यापारियों ने प्रदर्शन कर आक्रोश जाहिर किया। 
विज्ञापन


वारदात की गूंज एटा, मैनपुरी, फिरोजाबाद और आगरा के साथ-साथ लखनऊ तक पहुंची। शाम को पहुंचे एडीजी अजय आनंद ने मौका मुआयना किया। देर शाम एसएसपी ने ड्यूटी में लापरवाही पाए जाने पर होलीगेट चौकी प्रभारी प्रदीप कुमार और दो सिपाही अनिल और नरेंद्र को सस्पेंड कर दिया।  
विज्ञापन


वहां हत्यारों की सुरागरसी के लिए मंगलवार को पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज हासिल कर ली जिसमें बदमाश वारदात को अंजाम देते हुए नजर आ रहे हैं। कुछ बदमाश हेलमेट पहने हैं जबकि कुछ ने मुंह पर कपड़ा बांध रखा है। पुलिस ने फुटेज के आधार पर दो बदमाशों की पहचान की है। पुलिस ने उनके घरों पर दबिश दी लेकिन वहां उन्हें ताले लटके मिले। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इससे पहले सोमवार रात दो बजे हुए पोस्टमार्टम में खुलासा हुआ कि विकास अग्रवाल और मेघ अग्रवाल की हत्या में पिस्टल का इस्तेमाल हुआ। मेघ अग्रवाल के गर्दन में मारी गई गोली सिर फाड़कर माथे से निकल गई थी, वहीं विकास के कं धे पर मारी गई गोली सीने में पसलियों को तोड़ती फंस गई थी। 


मंगलवार को मृतकों के अंतिम संस्कार में बड़ी संख्या में शहर के लोग पहुंचे। शाम को एडीजी अजय आनंद भी मथुरा पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि पुलिस जल्द ही वारदात का खुलासा करेगी। एडीजी ने बताया कि डीजीपी सुलखान सिंह बुधवार को मथुरा आएंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed