{"_id":"61ee6fecb8ae747cda14e77a","slug":"three-people-injured-in-explosion-while-cutting-iron-drum-in-mainpuri","type":"story","status":"publish","title_hn":"मैनपुरी: कुसमरा में लोहे का ड्रम काटते समय हुआ तेज धमाका, दुकानदार समेत तीन लोग घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मैनपुरी: कुसमरा में लोहे का ड्रम काटते समय हुआ तेज धमाका, दुकानदार समेत तीन लोग घायल
Mon, 24 Jan 2022 02:52 PM IST
मुकेश कुमार
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
Published by: मुकेश कुमार
Updated Mon, 24 Jan 2022 02:52 PM IST
सार
यह हादसा बैंक ऑफ इंडिया के सामने गैस वेल्डिंग की दुकान पर हुआ। दुकानदार कटर से ड्रम काट रहा था, तभी तेज धमाका हो गया।
विज्ञापन
इसी ड्रम को काटते वक्त हुआ धमाका
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मैनपुरी के कुसमरा कस्बे में बैंक ऑफ इंडिया के निकट गैस वेल्डिंग की दुकान पर सोमवार को लोहे का ड्रम काटते समय उसमें गैस बन जाने से जोरदार धमाका हो गया। जिससे तीन लोग घायल हो गए। धमाके की आवाज से आसपास के दुकानदार दहशत में आ गए। हादसे में घायलों को निजी चिकित्सक के यहां भर्ती कराया गया।
विज्ञापन
बैंक ऑफ इंडिया के सामने कैलाश चंद्र शर्मा की गैस वेल्डिंग की दुकान है। सोमवार दोपहर को वह अपनी दुकान पर लोहे का ड्रम कटर से काट रहे थे। ड्रम में केमिकल होने के कारण उसमें गैस बन गई और ड्रम अचानक फट गया। तेज धमाके की आवाज से आसपास के दुकानदार भयभीत हो गए।
विज्ञापन
पड़ोस की दुकान की केबिन में लगा शीशा धमाके से टूट गया। धमाके से कैलाश चंद्र शर्मा, पड़ोसी दुकानदार किशोर गुप्ता और सोनू घायल हो गए। आसपास के दुकानदारों ने घायलों को निजी चिकित्सक के यहां प्राथमिक उपचार दिलाया। घायलों की हालत खतरे से बाहर बताई गई है।
विज्ञापन