फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Three New Cases Of Covid Reported In Mathura

मथुरा में कोरोना के सक्रिय मरीज बढ़े: दुबई से वृंदावन आई महिला और उसके बेटा-बेटी संक्रमित

Tue, 28 Dec 2021 11:46 AM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: मुकेश कुमार Updated Tue, 28 Dec 2021 11:46 AM IST
सार

मथुरा में कोरोना के सक्रिय मरीज फिर से बढ़ने लगे हैं। सोमवार को तीन नए मरीज मिले। ये मां, बेटा-बेटी हैं। तीनों दुबई से वृंदावन आए। जांच में संक्रमित मिले। 

विज्ञापन
Three New Cases Of Covid Reported In Mathura
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मथुरा में वृंदावन में दुबई से आए तीन पर्यटक कोरोना संक्रमित मिले हैं। इनमें मां और बेटा-बेटी हैं। तीनों की जांच रिपोर्ट सोमवार को पॉजिटिव आई। स्वास्थ्य विभाग ने तीनों के सैंपल जीनोम स्वीकेंस के लिए लखनऊ लैब भेजे हैं। जनपद में अब एक्टिव कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़कर आठ हो गई है। 

विज्ञापन

कोविड प्रभारी डॉ. भूदेव सिंह ने बताया कि 19 दिसंबर को दुबई से आई 39 वर्षीय महिला, 15 वर्ष की बेटी और 10 वर्ष के बेटे के साथ वृंदावन के एमवीटी गेस्ट हाउस में ठहरे थे। इनका सैंपल स्वास्थ्य विभाग द्वारा अगले दिन जांच के लिए भेजा गया। 
विज्ञापन

सोमवार को आई रिपोर्ट में यह तीनों ही पॉजिटिव मिले हैं। इसके बाद स्वास्थ्य विभाग इनके बारे में जानकारी जुटा रहा है। इनकी ट्रेवल हिस्ट्री की जांच की जा रही है। ये सभी किन-किन लोगों के संपर्क में आए, इसकी भी जानकारी की जा रही है जिससे उनके सैंपल कराकर जांच के लिए भेजे जा सकें। 

विज्ञापन
विज्ञापन

सैंपलिंग तेज
स्वास्थ्य विभाग ने भीड़ भरे इलाकों में सैंपलिंग को तेज कर दिया है। रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड और प्रमुख मंदिरों पर स्वास्थ्य विभाग की टीमें दर्शनार्थियों के सैंपल लेकर जांच करा रही हैं। सीएमओ डॉ. एके वर्मा ने बताया कि बढ़ते कोरोना संक्रमितों की संख्या को देखते हुए भीड़भरे इलाकों में स्वास्थ्य टीमें लगाई गईं हैं। यहां रैंडम सैंपल लिए जा रहे हैं।

कोरोना नियमों का पालन करें श्रद्धालु 
ठाकुर बांकेबिहारी मंदिर के प्रबंधक मुनीष शर्मा ने कहा कि मंदिर में आने वाले श्रद्धालु कोविड नियमों का पालन नहीं कर रहे हैं। अधिकांश श्रद्धालु न तो मास्क लगाकर मंदिर आ रहे हैं और न ही उचित दूरी का पालन कर रहे हैं। मंदिर प्रबंधन की ओर से बार-बार एनाउंस कराया जा रहा है कि लोग कोविड नियमों का पालन करें। 

वृंदावन इस्कॉन के पीआरओ रविलोचनदास ने कहा कि इस्कॉन आने वाले भक्तों से कोविड नियमों का पालन करने की अपील की जा रही है। इसके बाद भी कई लोग कोविड नियमों का पालन नहीं कर रहे हैं। मंदिर के निजी सुरक्षाकर्मी मंदिर आने वालों से मास्क लगाने की अपील कर रहे हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed