फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Three leakages were fixed but workers forgot to fill the pit

Agra News: तीन लीकेज कीं ठीक लेकिन गड्ढे भरना भूले कर्मी

Sun, 01 Jan 2023 11:40 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sun, 01 Jan 2023 11:40 PM IST
विज्ञापन
Three leakages were fixed but workers forgot to fill the pit
कासगंज। 27 दिसंबर को नगर निगमकर्मी आवास विकास कॉलोनी में सेक्टर एक और तीन में पाइपलाइन लीकेज ठीक कर गए, लेकिन अभी तक शेष दो लीकेज ठीक नहीं की गईं। वहीं, जिन लीकेज को ठीक किया उनके गड्ढे नहीं भरे गए। इससे इस मुख्य मार्ग पर हादसे का खतरा बना रहा। स्थानीय लोगों ने इस लापरवाही पर रोष जताया है।
विज्ञापन

स्थानीय लोगों का कहना है कि अमर उजाला में प्रकाशित खबर का संज्ञान लेने के बाद पाइपलाइन लीकेज ठीक होना शुरू हो गए, लेकिन पांच में से तीन ही लीकेज ठीक कराए गए। छह दिन बाद भी शेष दो लीकेज ठीक नहीं हुए। वहीं, जो तीन लीकेज ठीक कराए उनको सही करने के लिए खोदे गए गड्ढे भरे नहीं गए। लोगों ने निजी कर्मचारियों से रविवार को इन गड्ढों को भरवाया। स्थानीय लोगों का कहना है कि पानी की टंकी के पास मुख्य मार्ग के किनारे यह गड्ढे थे। इनके आसपास निगम ने कोई संकेतक भी नहीं लगवाया। ऐसे में कोहरे में हादसे का खतरा बना रहता है। कर्मियों से कहने के बाद भी कार्रवाई नहीं हुई तो सुरक्षा की दृष्टि से लीकेज के लिए खोदे गए गड्ढे खुद ही भरवाए। कॉलोनी के जितेंद्र रवि, मोहित, अमित, जसवीर, हैरिस सुनील, मिसाल, रामबाबू, कमलेश, वेदराम, नागेंद्र, गजेंद्र, विकास, सुरेश आदि लोगों ने इस लापरवाही पर रोष व्यक्त किया है।
विज्ञापन

- मरम्त का कार्य कराया जा रहा है। शीघ्र ही गड्ढों को सही कराया जाएगा- धर्मराज सिंह, ईओ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed