{"_id":"5c2b8092bdec2256e0515551","slug":"three-killed-including-kashmiri-youth-in-road-accident-on-yamuna-expressway","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"एक्सप्रेसवे पर हुए हादसों ने छीनीं नए साल की खुशियां, कश्मीरी युवक सहित 3 की मौत, 4 घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक्सप्रेसवे पर हुए हादसों ने छीनीं नए साल की खुशियां, कश्मीरी युवक सहित 3 की मौत, 4 घायल
Tue, 01 Jan 2019 08:30 PM IST
मुकेश कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नौहझील/मांट (मथुरा)

Published by: मुकेश कुमार
Updated Tue, 01 Jan 2019 08:30 PM IST
विज्ञापन
road accident 12
नए साल का पहला मंगलवार मथुरा के लिए अमंगल रहा। एक्सप्रेसवे पर अलग-अलग सड़क हादसों में तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि तीन महिलाओं समेत चार घायल हो गए। दोनों हादसों में टायर फटने से बेकाबू हुई कार डिवाइडर से टकराकर पलट गई। दोनों ही कारों में सवार लोग दिल्ली से आगरा ताजमहल देखने जा रहे थे।
कश्मीर के नसीमाबाद निवासी शौकत अमीन खान (44) पुत्र मोहम्मद अमीन अपनी महिला मित्र दिल्ली के उत्तमनगर निवासी विनीता त्यागी (34) पत्नी सुमित के साथ दिल्ली से आगरा ताजमहल देखने जा रहे थे।
एक्सप्रेसवे के बाजना कट के पास ड्राइवर के साइड वाला टायर फट गया। इससे अनियंत्रित हुई गाड़ी डिवाइडर से टकराकर पलट गई। सूचना पर पहुंची नौहझील पुलिस ने गाड़ी में फंसे दोनों लोगों को बामुश्किल निकाला। तब तक युवक की मौत हो चुकी थी।
विज्ञापन
गंभीर रूप से घायल उसकी महिला मित्र को वृंदावन के सौ शैय्या हास्पिटल में भर्ती कराया। जहां पर शाम को महिला ने भी दम तोड़ दिया। पुलिस ने क्रेन से गाड़ी को हटवाकर दोनों के परिजनों को सूचित किया। प्रभारी निरीक्षक श्याम सिंह ने बताया कि सफारी पलटने से दो की मौत हुई है।

Trending Videos
बलदेव क्षेत्र में हुआ दूसरा हादसा
दूसरा हादसा बलदेव के गांवत बरौली (माइल स्टोन-136) के पास हुआ। दिल्ली के सीतापुरी निवासी मुन्ना (35) पुत्र इदरीस अपने दोस्त आरती, सरोज, सविता और मो. राजा के साथ कार से आगरा घूमने निकले थे।
मंगलवार की सुबह कार एक्सप्रेसवे पर थाना बलदेव के गांव बरौली (माइल स्टोन-136) के पास टायर फटने से पलट गई। कार पलटते ही चीख-पुकार मच गई। सूचना पर टोल चौकी और टोलकर्मी मौके पर पहुंच गए। इसके बाद पलटी कार से बामुश्किल पांचों को बाहर निकाला गया।
इनमें से मुन्ना दम तोड़ चुका था, जबकि तीन युवतियों समेत चार घायलों को नयति हॉस्पिटल भिजवाया गया। टोल चौकी प्रभारी शिववीर सिंह ने बताया कि टायर फटने से कार अनियंत्रित होकर पलटी है। इसमें एक की मौत हुई है।