फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Three injured including rickshaw driver after being hit by bus

बस की चपेट में आकर रिक्शा चालक सहित तीन घायल

Wed, 29 Jun 2022 11:24 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Wed, 29 Jun 2022 11:24 PM IST
विज्ञापन
Three injured including rickshaw driver after being hit by bus
अनियंत्रित रोडबेज बस की चपेट में आने से क्षतिग्रस्त हुआ गैस हॉकर का रिक्शा। - फोटो : KASGANJ
कासगंज। नगर के नदरई गेट क्षेत्र में रोडवेज बस ब्रेक स्लिप होने से अनियंत्रित हो गई। जिसकी चपेट में आने से एक रिक्शा चालक सहित तीन लोग घायल हो गए। हालांकि बस के रुकने से बड़ा हादसा बच गया। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन

अलीगढ़ से कासगंज आ रही एक कासगंज डिपो की रोडवेज बस नदरई गेट क्षेत्र में अनियंत्रित हो गई। बस की एलपीजी सिलेंडर से भरे रिक्शा चालक व अन्य लोगों को टक्कर मारती हुई गुरुद्वारे के समीप रुक गई। बस के रुकने के बाद लोगों ने राहत की सांस ली। गैस सिलेंडर की सप्लाई देने जा रहे हीरालाल निवासी अशोक नगर, ई रिक्शा चालक अमित निवासी मिरहची, कमल निवासी मोहल्ला शेखपुरिया बस की चपेट में आकर घायल हो गए।
विज्ञापन

तीनों घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। लोगों का कहना है कि यह इलाका काफी व्यस्त क्षेत्र हैं। इसी के पास माल गोदाम चौराहा है, यदि बस यहां तक पहुंचती तो बड़ा हादसा हो सकता था। हादसे के बाद बस चालक राज बहादुर मौके से भाग गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed