फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   three important points behind murder of wood trader Mainpuri police can soon reveal

Mainpuri: लकड़ी कारोबारी की हत्या के पीछे ये हैं तीन महत्वपूर्ण बिंदु, पुलिस जल्द कर सकती है खुलासा

Thu, 25 Aug 2022 05:56 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Thu, 25 Aug 2022 05:56 PM IST
सार

लकड़ी कारोबारी की हत्या के मामले में जांच कर रही पुलिस को कुछ अहम जानकारियां मिली हैं। पुलिस का मानना है कि रंजिश, विरोध और चरित्र के बीच ही आरोपी का चेहरा छिपा हुआ है।

विज्ञापन
three important points behind murder of wood trader Mainpuri police can soon reveal
मृतक कारोबारी का फाइल फोटो और मौके पर जांच करती हुई पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मैनपुरी में कुसमरा नगर के यादव नगर लकड़ी कारोबारी की गोली मारकर हत्या कर दी गई। पुलिस को जांच के दौरान कुछ अहम जानकारियां मिली हैं। पुलिस का मानना है कि रंजिश, विरोध और चरित्र के बीच ही आरोपी का चेहरा छिपा हुआ है। वह जल्द ही आरोपी को पकड़ कर हत्या के राज से पर्दा हटाएंगे।

विज्ञापन


चौकी क्षेत्र के यादव नगर निवासी 62 वर्षीय लकड़ी कारोबारी संतोष शर्मा की हत्या आखिर क्यों कि गई। इसको लेकर किसी के पास कुछ कहने के लिए नहीं है। परिजनों की मानें तो किसी से रंजिश भी नहीं थी। ऐसे में वजह की तलाश कर आरोपी की तलाश करना पुलिस के लिए चुनौती से कम नहीं है। मिली जानकारी के अनुसार पुलिस के सामने तीन प्रमुख बिंदु हैं, जिन पर चलकर वह जांच व आरोपी तक पहुंचने के प्रयास में जुटी है। 

विज्ञापन

इन बिंदुओं पर पुलिस की जांच 

1- विरोध की बात करें तो मृतक की एक पुत्री की 10 वर्ष पूर्व शादी हुई थी। दो साल बाद उसने एक बेटे को जन्म दिया, लेकिन पति ने अपनी साली से प्रेम विवाह कर लिया। इसके बाद से पुत्री अपने बच्चे के साथ मायके में रह रही है। वहीं पति बच्चे को अपने साथ ले जाना चाहता है, लेकिन संतोष इसका विरोध कर रहे थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन


2- दूसरी वजह सिर्फ चंद लोगों के बीच चर्चा का विषय है, जिसमें वृद्ध के चरित्र को लेकर सवाल उठाए गए हैं, लेकिन इस वजह को उम्र के लिहाज से पुलिस अधिक गंभीरता से नहीं ले रही है। 

3- तीसरी वजह की बात करें तो मृतक संतोष का पुत्र भी एक लड़की से प्रेम करता है और प्रेम विवाह करना चाहता है। इन तीनों ही तथ्यों में विरोध, रंजिश और चरित्र कोई भी एक वजह वृद्ध की हत्या का कारण हो सकती है। पुलिस सभी पहलुओं पर गंभीरता से जांच कर रही है। 

फोरेंसिक की टीम ने लिए नमूने

यादव नगर में वृद्ध कारोबारी की हत्या के बाद फोरेंसिक एक्सपर्ट की टीम मौके पर पहुंची। काफी देर तक जांच पड़ताल करने के बाद घटनास्थल से जांच के नमूने एकत्र किए। वहां मिली बुलट को भी कब्जा में लिया। वहीं खोजी श्वान ने भी घटनास्थल पर सुरागकशी की। एएसपी विजप पाल, सीओ भोगांव चंद्रकेश सिंह ने परिजनों के साथ ही आसपास के लोगों से बातचीत कर घटना के संबंध में जानकारी ली।

वृद्ध की हत्या कोई साजिश तो नहीं

यादव नगर निवासी वृद्ध संतोष शर्मा की हत्या के पीछे कोई गहरी साजिश तो नहीं है। ऐसा इसलिए भी कहा जा सकता है कि मकान में अगले हिस्से व पीछे की ओर सीसीटीवी कैमरे लगे हुए थे, लेकिन जब पुलिस ने उन्हें देखा तो पता चला कि दो दिन पहले ही सभी कैमरे एक साथ खराब हो गए। दूसरा सवाल कि छत पर गोली चलने की आवाज घर में मौजूद किसी शख्स को आखिर क्यों सुनाई नहीं दी। वहीं घटनास्थल पर एक खाली कारतूस का खोखा व एक बुलट का बिना चला हुआ ऊपरी हिस्सा पड़ा मिला। संभवत: किसी ने घटनास्थल पर या तो छेड़छाड़ की या फिर पुलिस को भ्रमित करने का प्रयास किया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed