{"_id":"5f93df13887c8d2b7378c953","slug":"three-hundred-crore-business-expected-in-agra-on-festivals-season","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"त्योहारों पर बाजारों में आई बहार, ताजनगरी में 300 करोड़ के कारोबार की उम्मीद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
त्योहारों पर बाजारों में आई बहार, ताजनगरी में 300 करोड़ के कारोबार की उम्मीद
Sat, 24 Oct 2020 01:30 PM IST
मुकेश कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Sat, 24 Oct 2020 01:30 PM IST
विज्ञापन
लोहामंडी बाजार
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नवरात्र में अष्टमी और नवमी पर ताजनगरी में 300 करोड़ के कारोबार की उम्मीद है। बाजार में आ रही भीड़ को देखकर प्रमुख कारोबारियों ने यह अनुमान लगाया है। सप्ताहांत भी इसकी एक वजह है। इस बार कुछ लोग अष्टमी और नवमी शनिवार को मनाएंगे तो कुछ लोग नवमी और दशहरा रविवार को। ऑटोमोबाइल, सराफा, रेडीमेड गारमेंट, इलेक्ट्रॉनिक्स के बाजार में ऑफर की बहार है। काफी लोगों ने वाहन और गहने पहले ही बुक करा दिए हैं। वे अष्टमी और नवमी के शुभ मुहूर्त पर खरीदेंगे।
विज्ञापन
बाजारों में खरीदारी का सिलसिला नवरात्र के पहले दिन से ही चल रहा है। अंतिम दो दिन बीते दिनों से खास साबित होंगे। किनारी बाजार, शाहगंज, लुहार गली, एमजी रोड, लोहामंडी, राजामंडी, सिंधी बाजार, फव्वारा, चर्च रोड, संजय प्लेस समेत शहर के छोटे-बड़े बाजारों में रौनक छाई हुई है। सराफा से लेकर कपड़े की दुकान में ग्राहकों का आवागमन बढ़ गया है। तो इधर शुभ मौके पर नया वाहन और इलेक्ट्रॉनिक सामान लेने वालों की भी कमी नहीं है।
विज्ञापन
2000 वाहनों की होगी डिलीवरी
आगरा ऑटोमोबाइल डीलर्स एसोसिएशन के संस्थापक मयंक बसंल ने कहा कि अंतिम दो दिनों में 2000 नए वाहनों की डिलीवरी की उम्मीद है। अब तक 3000 वाहन खरीदे जा चुके हैं। कुल मिलाकर 5 हजार वाहन पूरे नवरात्र में सड़कों पर उतरने जा रहे हैं।
1400 दोपहिया: 10 करोड़ रुपये
600 चारपहिया: 40 करोड़ रुपये
दो सौ करोड़ के बिक सकते हैं गहने
श्री सराफा स्वर्णकार एसोसिएशन नमक मंडी के अध्यक्ष राजू मेहरा ने बताया कि इस समय अकेले त्योहार की ही खरीदारी नहीं हो रही है, बल्कि सहालग के लिए ग्राहक खूब निकल रहे हैं। शनिवार और रविवार को 200 करोड़ रुपये का कारोबार होने का अनुमान है। इसमें सोने-चांदी के सिक्के और ब्रेड (बिना मिलावट का सोना-चांदी) से ज्यादा आभूषण खरीदने वाले लोग अधिक है।
50 करोड़ रुपये के सोने-चांदी के सिक्के व ब्रेड
150 करोड़ रुपये के आभूषण

कपड़ा बाजार में 5 करोड़ का कारोबार
आगरा क्लॉथ मर्केंटाइल एसोसिएशन के महामंत्री संजय अग्रवाल ने बताया कि लॉकडाउन में हुए नुकसान से राहत की शुरुआत त्योहारों में मिलनी शुरू हो गई हैं। टेक्सटाइल की दुकानों से लेकर रेडिमेड गारमेंट के शोरूम में ग्राहक पहुंच रहे हैं। दो दिन में औसतन 5 करोड़ रुपये का कारोबार होने का अनुमान है।
टेक्सटाइल: 2 करोड़ रुपये
रेडिमेड गारमेंट: 3 करोड़ रुपये
कंप्यूटर और स्मार्टफोन की मांग ज्यादा
आगरा मोबाइल फोन एसोसिएशन के अध्यक्ष लोकेंद्र अग्रवाल ने बताया कि इलेक्ट्रॉनिक उत्पादों के अलावा कंप्यूटर, स्मार्टफोन की बिक्री भी साथ-साथ चल रही है। 20 करोड़ रुपये की बिक्री फुटकर दुकानों की हो जाने की उम्मीद है। स्मार्ट फोन और कंप्यूटर की मांग ज्यादा है।
इलेक्ट्रॉनिक: 30 करोड़ रुपये
स्मार्टफोन: 10 करोड़ रुपये
कंप्यूटर: 10 करोड़ रुपये