फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Three generations will celebrate Karva Chauth together preparations have been made like this

Karwa Chauth 2023: तीन पीढ़ियां साथ मनाएंगी करवा चौथ,  कुछ इस तरह की गई है तैयारी

Wed, 01 Nov 2023 01:28 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला, आगरा
अमर उजाला, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Wed, 01 Nov 2023 01:28 PM IST
सार

संयुक्त परिवार की बात ही कुछ और है, जहां किसी भी पर्व का मजा दोगुना हो जाता है। आगरा में कुछ ऐसे ही परिवारों से बात की गई, जो संयुक्त परिवार में रहते हैं और इनके यहां एक साथ करवा चौथ का व्रत रखा जाता है।
 

विज्ञापन
Three generations will celebrate Karva Chauth together preparations have been made like this
तीन पीढ़ियां साथ मनाएंगी करवा चौथ - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा में कॉलोनी, सोसाइटी, मंदिर और अपार्टमेंट में सामूहिक करवाचौथ पूजन के आयोजन किए गए हैं। शहर में ऐसे भी परिवार हैं जहां दो और तीन पीढ़ियां साथ-साथ करवाचौथ मनाती हैं।

विज्ञापन


विजय नगर कॉलोनी निवासी उर्मिला और जगदीश मित्तल का साथ 6 दशक पुराना है। वर्ष 1961 में दोनों विवाह बंधन में बंधे। उर्मिला ने बताया कि 62 साल गुजर गए, पता ही नहीं चला। संयुक्त परिवार में होने के कारण यहां तीन पीढि़यां एक साथ करवाचौथ मनाती हैं। उर्मिला की बहू गुंजन कहती हैं कि साथ त्योहार मनाने का मजा ही अलग होता है। अब तो घर में नई बहू सुरभि भी आ गई है। हमारे परिवार में 13 महिलाएं करवाचौथ का पूजन एक साथ करती हैं।
विज्ञापन


50 साल का साथ
मदन मनमोहन गेट निवासी सुशीला और अशोक गोस्वामी की शादी को भी 50 साल हो गए। सुशीला बताती हैं कि घरवालों ने तय कर दिया और हम ब्याह कर यहां आ गए। अब तो बहुएं भी आ गई हैं। दो पीढि़यां एक साथ करवाचौथ व्रत का पूजन करती हैं। कुछ सालों में पौत्र की भी शादी हो जाएगी तो तीन पीढि़यां एक साथ सारे त्योहार मनाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - Karwa Chauth 2023: सुहागिनों का महापर्व करवा चौथ आज, जानें शुभ मुहूर्त और चांद निकलने का समय

पहला करवा चौथ
पिछले साल नवंबर में विवाह बंधन में बंधे कमला नगर निवासी नैना और कुनाल जेठवानी का यह पहला करवा चौथ है। नैना अहमदाबाद निवासी हैं और अपने पहले करवाचौथ को लेकर खासा उत्साहित हैं। उन्होंने बताया कि ढेर सारी शॉपिंग की है। कुनाल भी नैना के लिए सरप्राइज प्लान कर रहे हैं। कहते हैं कि दिन में शॉपिंग और पूजा के बाद डिनर के लिए बाहर ले जाऊंगा।

ये भी पढ़ें - Agra IT Raid: तेल कारोबारियों पर इनकम टैक्स की रेड, 40 से ज्यादा घर, प्रतिष्ठानों और गोदामों पर कार्रवाई

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed