{"_id":"6a20f27a774a87b9f4096f2a","slug":"three-friends-arrested-for-extorting-neet-aspirant-using-gun-video-threat-2026-06-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: नीट की तैयारी कर रहे छात्र से मांग रहे थे रंगदारी, पुलिस ने तीन दोस्त किए गिरफ्तार; जानें पूरा मामला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: नीट की तैयारी कर रहे छात्र से मांग रहे थे रंगदारी, पुलिस ने तीन दोस्त किए गिरफ्तार; जानें पूरा मामला
Thu, 04 Jun 2026 09:05 AM IST
Dhirendra Singh
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
Published by: Dhirendra Singh
Updated Thu, 04 Jun 2026 09:05 AM IST
सार
आगरा में नीट की तैयारी कर रहे छात्र को उसके परिचित युवकों ने तमंचा पकड़ाकर वीडियो बनाया और उसे वायरल करने की धमकी देकर रंगदारी मांगनी शुरू कर दी। शिकायत और कॉल रिकॉर्डिंग के आधार पर पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
विज्ञापन
छात्र सांकेतिक
- फोटो : AI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आगरा में नीट की तैयारी कर रहे छात्र को तमंचा थमाकर वीडियो बनाने और उसे वायरल करने की धमकी देकर रंगदारी मांगने के मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। छात्र की ओर से उपलब्ध कराई गई कॉल रिकॉर्डिंग और अन्य डिजिटल साक्ष्यों को जांच का आधार बनाया गया है।
पीड़ित पिता ने प्राथमिकी दर्ज कराई थी। बताया था कि उनका पुत्र नीट की तैयारी कर रहा है। आरोप है कि 25 मई को पुराने परिचित आशू, हनी और संभव उसे ट्रांस यमुना कॉलोनी स्थित लाइब्रेरी से घुमाने के बहाने अपने साथ ले गए। इसके बाद उसे चीनी का रोजा पार्क ले जाकर मारपीट की। हनी ने तमंचा निकालकर जबरन उसके हाथ में पकड़ा दिया। संभव ने उसका वीडियो बना लिया।
इसके बाद आरोपियों ने वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी देते हुए उससे हर सप्ताह पांच हजार रुपये की मांग की। डरकर बेटे ने उन्हें 800 रुपये उसी समय दे दिए। लगातार धमकियों से परेशान होकर छात्र ने आरोपियों के साथ हुई बातचीत की रिकॉर्डिंग कर ली। इसके बाद परिवार ने पुलिस से शिकायत की। एसीपी छत्ता शेषमणि उपाध्याय ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर तीनों आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। न्यायालय ने सभी को जेल भेज दिया है।