फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Four died due to drinking alcohol in Agra

आगरा: डौकी में शराब पीने के बाद चार की मौत, पुलिस ने चार ठेकों पर लगाई सील

Tue, 24 Aug 2021 10:39 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क अमर उजाला, आगरा Published by: Abhishek Saxena Updated Tue, 24 Aug 2021 10:39 AM IST
सार

पुलिस का कहना है कि राधेश्याम का परिजनों ने अंतिम संस्कार कर दिया, जबकि बाकी तीन के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। प्रथम दृष्टया अत्यधिक शराब पीने से मौत का मामला लग रहा है।

विज्ञापन
Four died due to drinking alcohol in Agra
demo pic

विस्तार

आगरा में डौकी के गांव कौलारा कलां निवासी राधेश्याम (35), अनिल (45), रामवीर (40) और गांव बरकुला निवासी गयाप्रसाद (48) की शराब पीने के बाद 24 घंटे में मौत हो गई। चारों ने रविवार रात को एक साथ शराब पी थी। परिजनों का आरोप है कि शराब जहरीली होने की वजह से चारों की तबीयत बिगड़ी। अस्पताल में इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। वहीं पुलिस का कहना है कि राधेश्याम का परिजनों ने अंतिम संस्कार कर दिया, जबकि बाकी तीन के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। प्रथम दृष्टया अत्यधिक शराब पीने से मौत का मामला लग रहा है। गांव कौलारा कलां निवासी राधेश्याम पहले बोदला में रहते थे। कुछ साल से अपनी ससुराल कौलारा कलां में रह रहे थे। वह मजदूरी करते थे। अनिल दूध बेचते थे, जबकि रामवीर और गांव बरकुला के गयाप्रसाद मजदूरी करते थे। 

विज्ञापन


 डौकी के ग्राम कौलारा कला में शराब पीने से हुई तीन लोगों की मौत के बाद पुलिस तथा प्रशासन ने क्षेत्र के ठेकों पर दबिश दी। ग्राम कौलारी कला तथा नगला भोला में अंग्रेजी और देसी शराब के चार ठेकों पर सील लगा दी है । 
विज्ञापन

कौलारा कलां के तीन लोगों की शराब पीने से मौत हो गई है। वहीं एक व्यक्ति रामवीर जीवन-मौत से जूझते हुए अस्पताल में भर्ती है। इस घटना से अफसरों के होश उड़े हुए हैं। घटना के बाद आनन-फानन में पुलिस ने कौलारी कला और नगला भोला गांव में स्थित चार ठेकों पर सील लगा दी। एसओ डौकी अशोक कुमार ने बताया कि ठेकों पर शराब की जांच की जाएगी। पुलिस के मुताबिक ज्यादातर गांववाले इन्हीं ठेकों से शराब खरीदते हैं। हालांकि गांव में चर्चा है कि गांव में अवैध रूप से भी शराब बेची जाती है। अवैध रूप से बिकने वाली शराब पीने से ही यह हादसा हुआ है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


शराब की अवैध बिक्री का वीडियो भी हुआ था वायरल
फतेहाबाद। ग्रामीणों के मुताबिक डौकी क्षेत्र का ही एक वीडियो करीब 15 दिन पहले वायरल हुआ था। जिसमें एक मकान से शराब की अवैध बिक्री की जा रही थी। लोगों का कहना है कि पुलिस ने उस वीडियो को संज्ञान में ले लिया होता तो शायद यह हादसा नहीं होता। उस मामले में प्रभारी निरीक्षक डौकी ने यह कहकर पल्ला झाड़ लिया कि यह वीडियो उनके क्षेत्र का नहीं है। 
कब पूरे होंगे अधूरे ख्वाब: दौड़ रही सिर्फ मेट्रो परियोजना, थम गए बाकी काम, पूरी नहीं हुईं स्मार्ट सिटी की ये योजनाएं

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed